कांके महाबीर मंडल द्वारा आयोजित किया गया राज्य स्तरीय अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता…

0

रिपोर्ट- वसीम अकरम…
रांची(काके प्रखंड): श्री महावीर मंडल कांके द्वारा न्यू मार्केट परिसर में सोमवार की देर शाम में राज्य स्तरीय अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद प्रो. आदित्य प्रसाद साहू, विशिष्ट अतिथि स्वामी देवेंद्र प्रकाश, जिप सदस्य किरण देवी, प्रो. डीके रूसिया, अरविंद राय, मुकेश यादव, शशि यादव, रीतेश तिवारी, हीरा सिंह आदि ने अखाड़ा और श्री हनुमान जी की पूजा अर्चना कर किया।


मौके पर महाबीर मंडल कांके के अध्यक्ष, अनिल महतो टाइगर ने पश्चिम बंगाल समेत राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे मंडलियों और श्री राम भक्तों का स्वागत करते हुए बताया कि, 16 अप्रैल को कांके चौक से शाम पांच बजे भव्य झांकी निकाली जाएगी जो रांची तक जाएगी। इस झांकी शोभा यात्रा में विशेष पोशाक पहन कर युवा दस्ता के सदस्य और श्री राम भक्त शामिल होंगे। वहीं कांके में श्री राम नवमी की मुख्य शोभा यात्रा 17 अप्रैल को निकाली जाएगी।


अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित, कांके विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक समरी लाल ने मंगलवार को पुरुस्कार वितरण किया। मौके पर सभी प्रतिभागियों के साथ साथ कांके विधानसभा क्षेत्र में निवास करने वाले सभी धर्मावलंबियों को विधायक ने रामनवमी की शुभकामना दी और ईश्वर से क्षेत्र में सभी खुशहाल रहे, ईश्वर से ये कामना की।

बताते चलें कि कांके महाबीर मंडल द्वारा आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मंडल के अध्यक्ष अनील महतो टाईगर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने क्षेत्र वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले समय में और भी अधीक भव्य तरीके से प्रतियोगिता का आयोजन कांके महाबीर मंडल द्वारा किया जाएगा। इस प्रतियोगिता को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.