सुकुरहुट्टू में आयोजित किया गया डोल मेला, भगवान श्री राम की प्रतिमा को डोली में रख कर नगर भ्रमण करवाया गया…

0

रिपोर्ट- वसीम अकरम…
रांची(कांके प्रखंड़) – कांके प्रखंड अंतर्गत सुकुरहुट्टू गांव में गुरुवार को 106वें डोल मेला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भगवान श्री राम के प्रतिमा को डोली में बैठा कर नगर भ्रमण करवाया गया। राम नवमी के एक दिन बाद सुकुरहुट्गांटू गांव में हर वर्ष डोल मेला का आयोजन किया जाता है। मेले में आसपास के गांवों के कई मंडलियों के लोग सम्मिलित होते हैं।

नगर भ्रमण के दौरान सैंकड़ों लोगों ने भगवान श्री राम की पूजा अर्चना की मत्था टेक कर भगवान से आशीर्वाद लिया। नगर भ्रमण कार्यक्रम के बाद मेला परिसर में अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कई अखाडा के लोग शामिल हुवें। यहां खिलाड़ियों ने लाठी, तलवारबाजी आदि खेल का प्रदर्शन किया। विजेता अखाड़़ा धारियों को पुरुष्कार देकर सम्मानित किया गया।


नगर भ्रमण के दौरान पालकी के पीछे-पीछे आयोजक मंडली और विभिन्न अखाड़ा से पहुंचे लोग शामिल हुएं। मंडलियों में शामिल भक्त झंडा, तलवार आदि लिए हुए नाचते गाते चल रहे थें। इससे पूर्व मेला का उद्घाटन मुख्य अतिथि, राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, विशिष्ट अतिथि विधायक समरी लाल, रामटहल चौधरी, अनिल महतो टाइगर, अध्यक्ष राजकुमार महतो, हरिनाथ साहू, कमलेश राम, चंदन बैठा, जिप सदस्य सुषमा देवी, सुरेश बैठा, मदन महतो आदि ने किया।

मेला परिसर में देर शाम तक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। यह आयोजन श्री श्री महावीर मंडल केंद्रीय पूजा समिति सुकुरहुट्टू के द्वारा किया गया था। मेले के आयोजन में अध्यक्ष राजकुमार महतो, विनोद साहू, सचिन दास गोस्वामी, हरेकृष्ण महतो, अजय बैठा, सतीश महतो, नागेंद्र महतो, शिव कुमार संतोषी, राम लखन मुंडा, प्रभात भूषण, पुरुषोत्तम गोस्वामी, अनूप लोहरा, बालचंद मुंडा, नरेश महतो, अनिल महतो, राजेंद्र महतो, रूपलाल महतो, शत्रुघ्न महतो, शालिग्राम महतो, सीता राम मुंडा समेत कई अन्य लोगों का विशेष योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.