पिठोरिया में 27 जून को “रस्मे पगड़ी” का आयोजन, क्षेत्र के तमाम सदर, समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों को भी किया जाएगा सम्मानित…

0

रिपोर्ट- वसीम अकरम…
रांची(पिठोरिया) : रविवार को सेंट्रल मोहर्रम कमेटी पिठोरिया की बैठक, सदर सुभान अंसारी की अध्यक्षता में पिठोरिया चौक स्थित ईदगाह मे सम्पन्न हुवी. बैठक मे पिठोरिया क्षेत्र के दर्जनों गाँव के अखाड़ा के खलीफा और अंजुमन कमिटी के पदाधिकारी मौजूद रहेो. बैठक में सेंट्रल मोहर्रम कमेटी द्वारा निर्णय लिया गया कि 27 जून को “रस्मे पगड़ी” का आयोजन किया जाएगा, जिस पर क्षेत्र के तमाम सदर व सेक्रेटरी, अखाड़ा के खलीफाओं, समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया जाएगा.

कमेटी का निर्णय, 28 जून को निकाला जाएगा मोहर्रम का जुलूसः

कमिटी ने निर्णय लिया है की मोहर्रम 2026 का जुलूस 28 जून को बड़े ही धूमधाम और आपसी सौहार्द पूर्ण तरीके से निकाली जाएगी. सेंट्रल मोहर्रम कमेटी पिठोरिया के तरफ से क्षेत्र के तमाम अखाड़े के खलीफा से अपील की गई है, कि सभी लोग 28 जून को 3 बजे तक मोहर्रम मैदान पिठोरिया मे अपने -अपने जुलुस ले क़र पहुंच जाएंगे, ताकि समय से प्राइज वितरण का कार्यक्रम किया जा सके. वहीं कमिटी ने कड़ी हिदायत देते हुवे कहा है कि, जुलूस में कोई भी व्यक्ति नशा पान करके शामिल नहीं होगा. असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाएगी. जो भी सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करेगा, उसे तत्काल चिन्हित कर प्रशासन को सौंप दिया जाएगा. वहीं जुलूस की निगरानी के लिए कमेटी के तरफ से वॉलंटियर भी नियुक्त किए जाएंगे.

पिठोरिया के सदर समेत ये सभी बैठक मे रहें शामिलः

बैठक मे मुख्य रूप से सेंट्रल मोहर्रम कमेटी पिठोरिया के सदर सुभान अंसारी, सेक्रेटरी आफताब अंसारी, खजांची मिराज आलम, अंजुमन सदर पिथोरिया के सज्जाद खलीफा, सेक्रेटरी फिरोज आलम, खजांची आसिफ आलम, जमील अख्तर, सरपरस्त साहबान अंसारी, हफिज अंसारी, सरवर खान, खुर्शीद खलीफा, अफरोज अंसारी, आरिफ आलम, वसीम खलीफा, इकबाल अंसारी, असगर, अबरार खलीफा, पिरुटोला के सदर मतिउर रहमान, सरपरस्त ऐनुल हक अंसारी, अखाड़ा अध्यक्ष साजिद हजाम, मुख्तार आलम, इरशाद अंसारी, सोहराब अंसारी, निजाम अंसारी, जावेद अंसारी, हातिम अंसारी, हसीब अंसारी, जफरुद्दीन अंसारी, हदीस अंसारी, जाकिर अंसारी, सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.