पिठोरिया में शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया मोहर्रम का जुलूस, दिखा हिन्दु-मुस्लिम एकता.
रिपोर्ट- वसीम अकरम…
पिठोरिया : सेंट्रल मोहर्रम कमेटी पिठोरिया की ओर से रविवार को मोहर्रम का जुलूस निकाला गया। इसमें पिठोरिया, पिरुटोला, नयाटोली, भागलपुर, पिठोरिया अंसार मुहल्ला, कोनकी, बाड़ू, बालू, मदनपुर सहित क्षेत्र के दर्जनों अखाड़े शामिल हुए। पिठोरिया चौक मे सेन्ट्रल मोहर्रम कमिटी के पदाधिकारियों द्वारा सभी अखाड़ा और अतिथियो का स्वागत पगड़ी पहना क़र किया गया.

जुलूस में शामिल खिलाड़ियों ने पिठोरिया चौक पर अपने खेल का प्रदर्शन किया। गाजा बाजा, ढोल – ताशे के साथ खेल में शामिल हुएं, इसके बाद जुलूस का मुख्य अखाड़े में स्वागत किया गया। सभी अखाड़ों के खिलाड़ियों ने तलवार, लाठी आदि से अपने खेल की नुमाइश की।

इसके पहले कमेटी की ओर से सभी अतिथियों एवं विभिन्न अखाड़ों के खलीफाओं तथा मोजावर का स्वागत पगड़ी भेंट कर किया गया। इस मौके पर कमेटी की ओर से विधायक सुरेश कुमार बैठा, समाजसेवी शकील अंसारी, पूर्व जिप सदस्य हकीम अंसारी, उप प्रमुख अंजय बैठा, थाना प्रभारी सतीश पांडे, कांग्रेस नेता ऐनुल हक़ अंसारी, जमील अख्तर, जुल्फेख़ार खान, दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अनिल केशरी, सरवन गोप, मधु साहू, वैश आलम, उप मुखिया मोहम्मद गुफरान, मतिउर रहमान, इरफ़ान अंसारी समेत कई गणमान्य लोगों का स्वागत पगड़ी पहना कर तथा मोमेंटो भेंट कर किया गया।
आयोजन में मोहर्रम कमिटी के सदर सुभान अंसारी, संरक्षक सहबान अंसारी, अंजुमन सदर सज्जाद खलीफा, सेक्रेटरी फिरोज आलम, मेराज आलम, आफताब अंसारी, आसिफ खलीफा, सफ़दर अली, हाफ़िज़ अंसारी, सरवर खान, सईद अहमद, वसीम खलीफा, इकबाल अंसारी, खुर्शीद खलीफा, आरिफ,असगर खलीफा, मुर्शिद खान, कलाम खलीफा, इम्तियाज, तस्लीम, शारुख,फैज, परवेज अंसारी, शाहिल सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों का अहम योगदान रहा।