कांग्रेस के घोषणा पत्र में जनता के लिए 5 न्याय की बात….

0

रिपोर्ट- वसीम अकरम…
कांके: रांची लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी, यशस्विनी सहाय 6 मई को अपना नामांकन करेंगी। रविवार को कांके जगतपुरम कालोनी में कांग्रेस नेता, सुरेश बैठा के आवास स्थित चुनाव कार्यालय में कांके विधानसभा के पंचायत प्रभारियों के साथ बैठक की गई। यहां ताजा खबर झारखंड के वरीय संवाददाता वसीम अकरम ने कांग्रेस से लोकसभा प्रत्याशी यशस्विनी सहाय और कांग्रेस के वरीय नेता सह पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय से खास बातचीत की।
यशस्विनी ने कहा कि पार्टी ने एक युवा महिला पर अपना विश्वास जताया है। यदि सभी कार्यकर्ता संकल्प के साथ युवा, नारी, किसान, श्रमिक और हिस्सेदारी के लिए पार्टी द्वारा घोषणापत्र में किए गए पांच न्याय की बात घर- घर पहुंचाएंगे तो रांची के साथ पूरे देश में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की जीत होगी और सरकार बनेगी।

यशस्विनी ने आगे कहा कि, मैं एक बहन और बेटी के रुप में आपका समर्थन मांगने आई हूं। पिछले दस सालों से देश के युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं, जबकि लाखों पद रिक्त पड़े हैं। हमारी सरकार बनी तो 30 लाख रिक्त पदों को भरने का काम किया जाएगा। महिलाओं को हर वर्ष 1 लाख रुपये सरकार देने का काम करेगी।

मौरे पर कांग्रेस पार्टी के वरीष्ठ नेता सह पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि, कांके के सभी आठ जोन में बूथ कमिटी के सदस्य घर-घर और टोला-टोला जाकर राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों तथा पार्टी के संकल्प की जानकारी आमजन को देने का काम करेंगे। सुबोधकांत सहाय ने कहा कि, पीएम नरेंद्र मोदी का पर्दाफाश हो चुका है। लोग बदलाव चाहते हैं।

मौके पर कांके प्रखंड प्रमुख सोमनाथ मुंडा ने चुनाव को चुनौती के रुप में लेते हुए लड़ने की बात कही। सभी 191 बूथों पर बढ़त दिलाने का संकल्प लेने को कहा। बैठक को प्रदेश के वरीय नेता सुरेश कुमार बैठा, प्रखंड अध्यक्ष संजर खान, सुनील सहाय, अख्तर आलम, शरीफ अंसारी ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर जेडीएम कालेज के प्राध्यापक डा. अशफाक अहमद ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में जमील अख्तर, गुलज़ार अहमद, लाल चंद सोनी, जमाहिर अंसारी, अर्जुन मुंडा, गौरीशंकर, अशोक महतो, मुश्ताक आलम, अफ़ज़ल अंसारी, खालिद सैफुल्लाह, अरविंद राम, सीताराम मुंडा, रामदेव सिंह, लाला महली, रीता देवी, रेशमा बेगम सहित सभी पंचायतों से आए प्रभारी एवं अन्य वरीय कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी शामिल हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.