झारखंड में अब तक कोरोना से 410 की मौत, 11,5,77 मामले एक्टिव…

0
5

रिपोर्ट- बिनोद सोनी…

राँची: झारखंड में 1323 नए कोरोना संक्रमितों के मिलने की पुष्टि हुई है। राज्य में सबसे ज्यादा 248 कोरोना संक्रमित राजधानी रांची में मिले हैं, जिसके बाद आंकड़ा बढ़कर 38,4,35 हो गई है, वहीं राज्य में कोरोना से 10 लोगों की मौत भी हुई है, जिसमें सबसे ज्यादा 7 मौत पूर्वी जिलों में हुई है, जिसके बाद कोरोना से मरने वालों की कूल संख्या 410 हो गई है। वहीं 1182 कोरोना संक्रमित स्वास्थ भी हुए हैं, जिसके बाद राज्य में कुल स्वस्थ होने वालों की संख्या 26,4,48 पहुंच गई है। फिलहाल राज्य में कोरोना वायरस के 11,5,77 एक्टिव केस हैं।

नए मिले कोरोना पॉजिटिव मरीजों में सर्वाधिक राजधानी रांची से 248 इसके अलावा बोकारो से 178, दुमका से 157, रामगढ़ से 124, चतरा से 110, पूर्वी सिंहभूम से 85, गिरिडीह से 69, सरायकेला से 62, हजारीबाग से 37, धनबाद से 31, पलामू से 29, कोडरमा से 26, जामताड़ा से 25, गोड्डा से 21, गुमला से 20, पश्चिमी सिंहभूम से 17, धनबाद से 16, गढ़वा से 15, साहिबगंज से 15, खूंटी से 11, लातेहार से 9, लोहरदगा से 5 और पाकुड़ से 1 कोरोना संक्रमित मिले हैं।

झारखंड में कोरोना की स्थितिः

जिला  पॉजिटिव     मौत   स्वास्थ्य

बोकारो 1541         14    951

चतरा  719         3     447

देवघर  1244         11    1085

धनबाद 2929         31    2457

दुमका  615         3     254

पू०सिंहभूम 6418       183   4163

गढ़वा    1150       6     826

गिरिडीह        1808       8     1431

गोड्डा    804       3     794

गुमला    775       2     574

हजारीबाग 1691      19    1135

जामताड़ा  376       0      250

खूंटी     706       2     490

कोडरमा   1265      14    847

लातेहार   895       1      577

लोहरदगा  548       3     433

पाकुड    458       1     390

पलामू    1543       6     1312

रामगढ़   1489       12    796

राँची     7511       61    4498

साहेबगंज   745       7     438

सरायकेला 929       4     585

सिमडेगा  993       4     812

प०सिंहभूम 1273       12    993

कुल     38435      410   26448

झारखंड में अब तक कुल 76,3,9,54 कोविड-19 सैंपल लिए गए हैं, जिसमें 75,5,8,35 सैंपल की जांच की जा चुकी है, कुल 71,7,400  नेगेटिव पाए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.