पुरे प्रदेश में राष्ट्रीय भोजन का अधिकार अधिनियम के तहत चलाया गया अंड़ा खिलाओ अभियान ….

0
14

ब्यूरो रिपोर्ट…

रांचीः राष्ट्रीय भोजन का अधिकार अंडा खिलाओ अभियान 12 अक्टूबर 2023 को झारखंड के कई जिलों में एक साथ चलाया गया। इसी कड़ी में राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र मुकचुंद टोली स्थित मिनी आंगनवाड़ी केन्द्र में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अंडा खिलाओ अभियान में छोटे-छोटे बच्चे, धात्री महिलाएं और माताएं शामिल हुईं। अभियान का उद्देश्य हर आंगनबाडी केन्द्र में सप्ताह के 6 दिन बच्चों के भोजन में अंडा शामिल किया जाए। इससे कुपोषण को खत्म करने में मदद मिलेगी।

अंडा खिलाओं अभियान के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों को अंड़ा दिया गया.

कोरोना काल से पूर्व बच्चों को अंड़ा दिया जाता था, लेकिन अब नहींः

जानकारी देते चलें कि 2019 तक हर आंगनबाड़ियों में बच्चों को भोजन में अंडा दिया जाता था, लेकिन कोरोना काल के बाद से बच्चों को आंगनबाड़ियों में अंडा देना बंद कर दिया गया है। इस अभियान का उद्देश्य सरकार का ध्यान आंगनबाड़ी और कुपोषित बच्चों ध्यानाकर्षित करवाया जाए, जो कुपोषित बच्चों के लिए काफी जरुरी है।

चुटिया स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र में कुपोषित बच्चे के साथ सामाजिक कार्यकर्ता, तारामणि साहू.

सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में सफाई और बच्चों के मनोरंजन की सामाग्री भी होनी चाहिएः 

सामाजिक कार्यकर्ता तारामणि साहू, जो लंबे समय से राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे भोजन का अधिकार अभियान के तहत पुरे झारखंड प्रदेश में काम कर रही है और लगातार सरकार का ध्यान कुपोषित बच्चों की ओर आकर्षित कर रही है, इन्होंने गुरुवार को मुचकुंद टोली स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र में जाकर बच्चों और धात्री महिलाओं और माताओं को अंडा उपलब्ध करवाया। इस दौरान तारामणि साहू ने बच्चों और माताओं से भी बात की। माताओं का कहना है कि आंगनबाडी केन्द्रों को की साफ सफाई अच्छी तरह होनी चाहिए क्योंकि बच्चों में संक्रमण ज्यादा तेजी से फैलती है और बच्चों को ड्रेस भी उपलब्ध करवाया जाए, साथ ही आंगनबाड़ी केन्द्रों में सुन्दर पेंटिंग हो जिससे बच्चों का ज्ञान वर्धन हो और बच्चे आंगनबाड़ी केन्द्रों में आने के लिए उत्सुक रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.