जेएमएम 17 फरवरी से शुरु करने जा रही है न्याय यात्रा, कांके प्रखंड अध्यक्ष ने दी जानकारी…

0

रिपोर्ट- वसीम अकरम…
रांची(कांके प्रखंड)- झामुमो पूरे झारखंड में “न्याय यात्रा” निकालेगी। कांके प्रखंड में इसकी शुरुआत 17 फरवरी से की जाएगी। झामुमो प्रखंड अध्यक्ष जावेद अख्तर अंसारी ने जानकारी देते हुवे बताया कि, कांके प्रखंड क्षेत्र में हर दिन कांके प्रखंड समिति द्वारा “न्याय यात्रा” की शुरुआत की जा रही है। इसकी शुरुआत कांके प्रखंड के ऊरगुट्टू पंचायत से की जाएगी।

“न्याय यात्रा” निकालने का मकसद झामुमो के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भाजपा के इशारों पर केंद्रीय एजेंसी द्वारा झुठे मामले में फंसाने का प्रयास किया जा रहा है, इसलिए जनता के बीच जाकर मामले से अवगत कराने के साथ साथ जनता को राज्य सरकार द्वारा जनहित में चलाए जा रहे विकास योजनाओं की जानकारी देना भी है।

प्रखंड अध्यक्ष जावेद अख्तर अंसारी ने आगे बताया कि केन्द्र सरकार 2024 के चुनाव में शाम-दाम-दंड-भेद का उपयोग कर किसी भी तरह सत्ता पर कब्जा जमाए रखना चाहती है। जिस जिस राज्य में विपक्ष की सरकार है उन सरकारों को केन्द्रीच एजेन्सियों द्वारा परेशान किया जा रहा है। दिल्ली, बिहार और झारखंड इसका उदाहरण है, जबकि भाजपा के कई सांसद और विधायक आकंठ भ्रष्टाचार में डुबे हुए हैं। चुंकि ये लोग भाजपा के विधायक हैं, इसलिए इन पर केन्द्रीय जांच एजेन्सी कोई कार्रवाई नही कर रही है। विपक्षी पार्टियां लगातार इस अन्यायपूर्ण कार्रवाई का विरोध सड़क से सदन तक कर रही है। झारखंड में भी झामुमो इस अन्याय के खिलाफ कमर कस चुकी है और इसी की कडी है न्याय यात्रा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.