चुनावी बांड पर उच्चतम न्यायालय द्वारा दिये गए फैसले के समर्थन में प्रदेश कांग्रेस ने जुलूस निकाल कर किया मोदी सरकार का पुतला दहन.

0

ब्यूरो रिपोर्ट-ताजा खबर झारखंड…
रांचीः 15 फरवरी को उच्चतम न्यायालय द्वारा चुनावी बांड पर दिया गया फैसला पीएम मोदी के सपनों पर हथौड़ा बनकर पड़ा है, जिससे कॉर्पोरेट घरानों के काले धन को सफेद करने के मोदी के सपने चकनाचूर हो गए हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, राजेश ठाकुर ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के इस ऐतिहासिक फैसले का कांग्रेस पार्टी स्वागत करती है।

उच्चतम न्यायालय द्वारा चुनावी बॉन्ड पर दिए गए फैसले के पश्चात, फैसले के स्वागत में प्रदेश कांग्रेस द्वारा मोदी सरकार का पुतला दहन किया गया। इससे पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में कांग्रेस भवन से शहीद अल्बर्ट एक्का चौक तक जुलूस निकाला और मोदी सरकार का पुतला दहन किया।

पुतला दहन के पश्चात उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं आम जनता के समक्ष विचार व्यक्त करते हुए प्रदेश अध्यक्ष, राजेश ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार के बहुत प्रतिक्षित काला धन रूपांतरण योजना, यानी चुनावी बांड को देश में वित्त विधेयक के रूप में पेश किया गया था उस पर उच्चतम न्यायालय के फैसले ने पानी फेर दिया। 2017 में जब इसे विधेयक के रूप मे पेश किया गया था तब से कांग्रेस इसके अपारदर्शी और अलोकतांत्रिक स्वरूप की स्पष्ट रूप से निंदा कर रही थी और देश के लिए इसे हानिकारक और मोदी सरकार द्वारा काले धन को चुनावी चंदे के रूप में प्राप्त करने का एक कारगर हथियार मानते हुए जनता को भी बता रही थी। कांग्रेस ने इससे देश की जनता को अवगत कराते हुए संसद के भीतर और संसद के बाहर सड़कों पर अपनी पूरी क्षमता से लड़ाई जारी रखी।
राजेश ठाकुर ने आगे कहा कि इस विधेयक से लोकतांत्रिक ढांचे के स्वरूप में बदलाव की प्रारंभिक कोशिश की गई परंतु 7 वर्षों के संघर्ष के बाद उच्चतम न्यायालय ने अपने फैसले से संघीय व्यवस्था को ध्वस्त होने से बचा लिया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार की चरम सीमा को पार कर इस बांड के जरिए भाजपा ने कितना चंदा कॉर्पोरेट घरानों से प्राप्त किया है, उसे जनता को जानने का हक है और देर सबेर इसका खुलासा अवश्य होगा। इस बांड का फायदा उठाकर भ्रष्टाचारी मोदी सरकार ने अपने मित्र कॉर्पोरेट घरानों से अरबो रूपये काला धन चंदा के रूप में प्राप्त किया होगा।

वहीं कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि, चुनावी बांड को कानून का जामा पहना कर भाजपा ने उद्योगपतियों द्वारा नाजायज तरीके से कमाई काली कमाई से अवैध वसूली का नया तरीका ईजाद किया था, जो पूरी तरह ध्वस्त हो गया है।

सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के वरीष्ठ नेता सह पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहा कि, विगत 7 वर्षों से अवैध चुनावी बांड द्वारा जुटाए गए चंदे से भारतीय चुनाव प्रणाली प्रभावित हो रही थी और चुनावी बांड के जरिए काले धन का प्रवाह चुनावी राजनीति में हो रहा था। उन्होंने कहा कि आखिर क्या कारण है कि चुनावी बांड के जरिए जुटाए गए धन का लगभग 90 से 95 प्रतिशत धन भाजपा के पास गया और बाकी राजनीतिक दलों के पास सिर्फ 5 से 10 प्रतिशत ही गया।

पुतला दहन कार्यक्रम में केशव महतो कमलेश, प्रदीप तुलस्यान, विधायक राजेश कच्छप, राजीव रंजन प्रसाद, संजय लाल पासवान, अमुल्य नीरज खलखो, राकेश सिन्हा, मानस सिन्हा, संजय पांडेय, विनय सिन्हा दीपू, सतीश पॉल मुंजनी, कमल ठाकुर, सोनाल शांति, डॉ राकेश किरण महतो, डॉ कुमार राजा, संजय सिंह, खुर्शीद हसन रूमी, जगदीश साहू, निरंजन पासवान, ऋषिकेश सिंह, अमरेन्द्र सिंह, अभिलाष साहु, राजेश सिन्हा सन्नी, नेली नाथन, सुनील सिंह, अख्तर अली, प्रेम कुमार, उज्ज्वल प्रकाश तिवारी, छोटू सिंह, नीतू देवी, सुन्दरी तिर्की, भानू प्रताप बडाईक, जफर इमाम अंसारी, विनोद कुमार सिंह, जगदीश चन्द्र महतो, महताब अलम, माधो कच्छप सहित सैकड़ो कांग्रेसजन शामिल रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.