ब्यूरो रिपोर्ट- बड़कागांव, हजारीबाग…
हजारीबाग(बड़कागांव)- दिनांक 18 मई 2025, दिन रविवार को राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक हजारीबाग की बैठक जिला अध्यक्ष, कजरु साव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिला पदाधिकारी एवं प्रखंड कमेटी का विस्तार किया गया।
हजारीबाग जिला, बड़कागांव स्थित बादम के पंचायत भवन में हुई राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक की बैठक में जिला अध्यक्ष, कजरू साव, मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव सह प्रभारी धीरज कुमार सिंह एवं प्रदेश प्रवक्ता सुरजीत नाग वाला के द्वारा जिला के पदाधिकारी एवं प्रखंड कमेटी का विस्तार किया गया।
जिला पदाधिकारी में जिला महासचिव गणेश कुमार उर्फ़ डेविड कुमार, जिला सचिव मणि वर्मा, एवं प्रखंड कमेटी में प्रखंड अध्यक्ष पूर्वी इरशाद अली, उपाध्यक्ष प्रमोद राम, सचिव राजकुमार जी, उप सचिव ननकू रविदास, प्रखंड कोषाध्यक्ष अघणु महतो, मीडिया प्रभारी में सुश्री रागिनी कुमारी एवं जया कुमारी शामिल हैं वहीं कार्यकारिणी सदस्यो में सहदेव प्रजापति, ईश्वर महतो, गुलाब ठाकुर, धनेश्वर पासवान, रूदन महतो, राजकुमार रवि, मोहम्मद मिस्बाह उल हक् एवं जितेंद्र राम, संतोष राणा, भागी महतो, बिरेन्दर कुमार को शामिल किया गया है।
बैठक का संचालन मणी वर्मा द्वारा किया गया वहीं धन्यवाद ज्ञापन गणेश कुमार उर्फ डेविड कुमार ने किया। जिला अध्यक्ष इंटक के द्वारा जून माह तक 5000 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया। प्रदेश सचिव सह प्रभारी धीरज कुमार सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में एक बड़ा कार्यक्रम करने की बात कही। मौके पर प्रवक्ता सुरजीत नाग वाला ने कहा कि जून माह में प्रदेश अध्यक्ष राकेश्रवर पांडे के कार्यक्रम में हजारों की संख्या में सदस्यों की उपस्थिति रहेगी।