झारखंड प्रदेश के जुझारू आंदोलनकारी नेता नील जस्टिन बेक(सिमडेगा निवासी)को संपूर्ण भारत क्रांति पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष मनोनित किया गया…

0
62

ब्यूरो रिपोर्ट…

सिमडेगाः झारखंड प्रदेश में “संपूर्ण भारत क्रांति पार्टी” का विस्तार किया गया है। पार्टी आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी का विस्तार राज्य, जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर पर भी कर रही है। इसी कडी में सिमडेगा जिला निवासी जल, जंगल और जमीन के मुद्दे पर लगातार मुखर रहने वाले जुझारु नेता नील जस्टिन बेक को झारखंड प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, वहीं झारखंड प्रदेश के समाजसेवी,  जुझारू नौजवान प्रवीण कच्छप को प्रदेश महासचिव मनोनीत बनाया गया है।

संपूर्ण भारत क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ने पत्र निर्गत कर ये जानकारी दी है। फिलहाल प्रदेश अध्य़क्ष, नील जस्टिन बेक और महासचिव प्रवीण कच्छप पुरे झारखंड प्रदेश में संगठन विस्तर की तैयारी में जुट चुके हैं। पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में झारखंड के सभी 14 सीटों और विधानसभा की सभी 81 सीटों पर अपना प्रत्याशी उतारेगी।

नील जस्टिन बेक ने कहा कि, संपूर्ण भारत क्रांति पार्टी झारखंडी जनता एवं गरीब, मजदूर, किसान, शोषित, पीड़ितों की आवाज बनेगी, जो लिंग-भेद, जाति-धर्म से ऊपर उठकर राज्य और देश हित के लिए काम करेगी।

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष और महासचिव को बधाई देने वालों में अरविंद उराँव, अशोक कुमार दास, नरेंद्र साय, जॉर्ज कुजूर, अजीत एक्का, नेल्सन लकड़ा, हर्ष नूतन मिंज, विजय जी, नंद किशोर साय, पंकज साय, भागीरथ साहु, पवन कच्छप, नारायण गोप, संदीप दास, कमल लोहरा, मनेसर दास, सुकेश तिग्गा, सुनिल साहु, पौलुस लकड़ा, छोटे लाल गोप, भदेसर दास समेत गई लोग शामिल हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.