उरुगुट्टू के दोनों मृतक के परिजनों की सहायता के लिए सामने आएं जिप सदस्य हकीम अंसारी…

0
2

रिपोर्ट- वसीम अकरम…

राँचीः बीते 4 दिसंबर को पिठौरिया- ठाकुरगांव मुख्य पथ पर एक ट्रक को बचाने के क्रम में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर गहरे खाई में गिर गई थी। इस हादसे में कांके प्रखंड, उरुगुट्टू गांव के महतो टोली निवासी दो मजदूर रूपलाल महतो और गणेश महतो की मौके पर ही मौत हो गई थी।

शुक्रवार को कांके प्रखंड पश्चिमी के जिप सदस्य, हकीम अंसारी दोनों मृतकों के परिजनों से को सांत्वना देने उनके आवास पहुंचें। जिप सदस्य हकीम अंसारी ने दोनों मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव मदद का भरोषा दिया और मौके पर खाद्य सामग्री के साथ नगद रुपये भी दिए, ताकि दुख की इस घड़ी में परिजनों की कुछ मदद हो सके।

मौके पर जिप सदस्य ने बताया कि, मृतक मजदूर रूपलाल महतो और गणेश महतो घर में एकमात्र कमाने वाले सदस्य थें। गणेश महतो के परिवार में उनकी एक विधवा मां और तीन बहने हैं, जिसमें एक बहन की शादी हो चुकी है और दो बहन अभी बालिग हैं। वही गणेश महतो के परिवार में भी उसकी पत्नी पालको देवी और दो बच्चों के अलावे एक बहन है। घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, ऐसे में मेरी ओर से जो भी मदद हो सके मैं करूंगा। जिप सदस्य होने के नाते सरकार से मिलने वाली सरकारी लाभ इन तक पहुचें, इसके लिए भी अंचल कार्यालय के कर्मचारियों और अधिकारियों से बात की है ताकि तत्काल सरकार के तरफ से इन्हें सहायता राशि मील सके।

इस दौरान मौके पर मनोज महतो, रमेश महतो, धीरजु महतो, काली महतो, सुनील महतो, अशोल महतो, रफीक अंसारी, मूर्तेजा अंसारी, खालिक अंसारी, संजय कुमार सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.