राज्य में बढ़ते दुष्कर्म की घटना के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने गांधी प्रतिमा के समक्ष दिया धरना….

0
6

रिपोर्ट- बिनोद सोनी…

राँची: झारखंड की उप राजधानी दुमका में आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप की वारदात के बाद विपक्ष हमलावर हो  चुकी है। गुरुवार को राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित बापू प्रतिमा के समक्ष भाजपा महिला मोर्चा द्वारा एकदिवसीय धरना दिया गया।  

मीडिया कर्मियों से बात करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश, अध्यक्ष आरती कुजूर ने कहा कि, हेमंत सोरेन सरकार में आदिवासी ही सुरक्षित नहीं है। नई सरकार आने के बाद पूरे राज्य में 13 सौ के करीब दुष्कर्म की घटनाएं हो चुकी हैं।

फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो मामले की सुनवाईः आरती कुजूर, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा

आरती कुजूर ने दुमका की गैंगरैप पीड़िता को अविलंब सरकार द्वारा सहायता देने, पीड़िता की मेडिकल जांच मेडिकल बोर्ड की देखरेख में हो, आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द करने और मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में करने की मांग हेमंत सरकार से की।

दुष्कर्मियों को संरक्षण देने वाला सरकारः गंगोत्री कुजूर, पूर्व विधायक, भाजपा

वहीं पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर ने हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए इस सरकार को दुष्कर्मियों और अपराधियों को संरक्षण देने वाला सरकार बताया। उन्होंने महामहिम राज्यपाल के समक्ष इस गंभीर मुद्दे पर गुहार लगाने की भी बात कही।

सईयां भये कोतवाल तो डर काहे का, हेमंत सरकार का अपराधियों के साथ है साठगांठः सी.पी. सिंह

वहीं भाजपा महिला मोर्चा के धरना कार्यक्रम में पहुंचे, रांची विधायक सीपी सिंह ने हेमंत सरकार पर जमकर भड़ास निकाला। सीपी सिंह ने कहा कि सरकार में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। सरकार के 1 साल पूरे होने जा रहे हैं और सरकार गठन के दौरान जो वादे किए गए वो अब तक धरातल पर नहीं उतरा हैं। राज्य में अपराधी दुष्कर्मियों और नक्सलियों का हौसला बढ़ गया है। ऐसा प्रतित हो रहा कि इन लोगों को राज्य सरकार का संरक्षण प्राप्त हो गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.