You are currently viewing हेमंत सोरेन सरकार पर फिर लगा काला दाग, पांच बच्चों की मां के साथ 17 लोगों ने दिया दुष्कर्म की घटना को अंजाम…

हेमंत सोरेन सरकार पर फिर लगा काला दाग, पांच बच्चों की मां के साथ 17 लोगों ने दिया दुष्कर्म की घटना को अंजाम…

6

रिपोर्ट- बिनोद सोनी…

राँची: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में झारखंड सरकार की पूर्व मंत्री डॉ. लुइस मरांडी ने दुमका की एक आदिवासी महिला के साथ 17 लोगों द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिए जाने पर राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है, साथ ही हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आदिवासियों के सबसे बड़े हितैषी बताने वाली सरकार में इस तरह की घटनाएं हो रही। वहीं लुइस मरांडी ने इस घटना की निष्पक्ष जांच की मांग सरकार से की है।

मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होः आरती कुजूर, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा

वही झारखंड भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष, आरती कुजूर ने भी इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए हेमंत सरकार पर निशाना साधा है। आरती कुजूर ने घटना में शामिल आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। आरती कुजूर ने सरकार से मांग की है कि पीड़िता को अविलंब सरकार सहायता प्रदान करे और मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में किया जाए।

पीड़िता पती के साथ मेला देख कर घर लौट रही थीः

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि दुमका में मंगलवार की रात 5 बच्चों की मां के साथ 17 लोगों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। महिला अपने पति के साथ मेले से वापस घर आ रही थी और इसी दौरान आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने महिला के पति को बंधक बना लिया था। फिलहाल इस मामले में पुलिस एफ आई आर दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

taazakhabar

"TAAZA KHABAR JHARKHAND" is the latest news cum entertainment website to be extracted from Jharkhand, Ranchi. which keeps the news of all the districts of Jharkhand. Our website gives priority to news related to public issues.

Leave a Reply