रिपोर्ट- “ताजा खबर झारखंड” ब्यूरो…
रांचीः मानव सेवा ही माधव की सेवा है, यानि ईश्वर की सेवा…कलंगा बाजार एजुकेशन ट्रस्ट इस कोरोना काल में मानव की सेवा कर, समाज में एक बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है।
कलंगा बाजार एजुकेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में कोरोना काल में रांची के 50 असहाय वृद्धों के बीच भोजन और कम्बल का वितरण किया गया। कलंगा बाजार ट्रस्ट अपने चैरिटी कार्यक्रम के अंतर्गत हर महीने असहाय वृद्धों के बीच खाद्य सामाग्री का वितरण करती है।
कार्यक्रम के आयोजक शाफिन अली ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य 50 वृद्धा जो असहाय हैं, उनका चयन ट्रस्ट द्वारा किया गया है, जिन्हें हर महीने खाद्य सामाग्री दिए जाते हैं। चुंकि समाज में और भी कई असहाय बुजुर्ग हैं, जिन्हें मदद की जरूरत है। इसलिए समाज में सक्षम लोगों से अपील भी करती है, कि अपने आस-पास के मजबूर लोगों को मदद करें, ताकि कोई भी भूखा न रहे और कोई भी ठंड की चपेट में न आए। ऐले असहाय लोग भी सुरक्षित जीवन गुजार सकें। उन्होंने यह भी कहा कि, कलंगा बाजार ट्रस्ट हर वर्ष 9 दिसंबर को कंबल वितरण दिवस कार्यक्रम आयोजित करती है। इस वर्ष भी रांची के स्लम बस्तियों में कंबल का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में शालिनी शाबू, कौशिकी सेन, सुश्मिता गुप्ता, निखत प्रवीण मौजूद रहीं।