सुनील तिवारी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार, बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार सुनील तिवारी को लेकर रांची पहुंची पुलिस…

0
5

रिपोर्ट- बिनोद सोनी…

राँची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार सुनील तिवारी को रांची पुलिस ने उत्तर प्रदेश के इटावा से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार होने के 2 दिन बाद सुनील तिवारी को रांची लाया गया। एयरपोर्ट पर सुनील तिवारी ने मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि, मुझे हेमंत सोरेन द्वारा इस मामले में जबरन फंसाया गया है। उन्होंने कहा कि हेमंक सोरेन के खिलाफ मुंबई के एक मामले में मैने सुप्रीम कोर्ट में केस किया हुआ है, जिस वजह से झारखंड सरकार मेरे पीछे पड़ी हुई है। सुनील तिवारी ने ये भी कहा कि उनकी जान को खतरा है।

जानकारी देते चलें कि, सुनील तिवारी शारीरिक शोषण का आरोप लगने के बाद से लगातार फरार चल रहे थें। सुनील तिवारी की गिरफ्तारी के लिए रांची पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। सुनील तिवारी के खिलाफ रांची के अरगोड़ा थाने में 16 अगस्त 2021 को दुष्कर्म, छेड़छाड़ और एसटी-एससी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज किया गया था। खूंटी की रहने वाली युवती ने सुनील तिवारी पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। मामले में निचली अदालत में वारंट भी जारी किया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.