संविधान विरोधी ब्यान के कारन विधायक, रणधीर सिंह का दलित संघर्ष समिति ने किया पुतला दहन…

0
5

रिपोर्ट- ताजा खबर झारखंड ब्यूरो…

देवघरः झारखंड विधानसभा में मॉनसून सत्र के दौरान सारठ से भाजपा विधायक सह पूर्व कृषि मंत्री, रणधीर सिंह द्वारा संविधान के खिलाफ गलत टिप्पणी करने से नाराज “दलित संघर्ष समिति” के बैनर तल्ले संविधान का सम्मान करने वाले लोगों ने देवघर के वीआईपी चौक से टावर चौक तक उनका शव यात्रा निकाला, उसके बाद पुरे ढोल-ताशे के साथ नाचते हुए उनका पुतला दहन किया। इस दौरान विधायक रणधीर सिंह के खिलाफ जम कर नारेबाजी भी की गई।

मौके पर भीम आर्मी की ओर से थाने में उनके एफआईआर भी दर्ज करवाया गया है। दलित संघर्ष समिति की ओर से ये मांग किया गया है कि, रंधीर सिंह अपने संविधान विरोधी ब्यान के लिए सार्वजनिक रुप से माफी मांगे, अन्यथा उनके खिलाफ और भी अधीक उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.