कमरे के सभी दीवारों पर लिखा लिपस्टिक से सुसाइड नोट, फिर कर ली जीनव लीला समाप्त…

0
6

रिपोर्ट- बिनोद सोनी…

रांचीः रांची जिले में बुधवार को 26 वर्षीय एक महिला ने अपने कमरे की दीवारों पर लिपस्टिक से सुसाइड नोट लिखने के बाद आत्महत्या कर ली। घटना राजधानी रांची से लगभग 65 किलोमीटर दूर खेलारी थाना क्षेत्र के डकरा गांव की है। मृतिका चंदा देवी दो बच्चों की मां थी। आत्महत्या से पूर्व चंदा देवी ने अपने लिपस्टिक से कमरे के सभी दीवारों पर अपने उपर पती और ससुराल वालों द्वारा किए गए जुल्म की एक एक वाक्य लीख डाली है। मृतिका ने अपने पति दिलीप चौहान और ससुराल वालों को खुदकुशी करने के लिए जिम्मेदार बताया है।

चंदा देवी ने अपने पती और ससुराल वालों को सुसाईड करने के लिए विवश करने की बात दीवारों पर लिखी हैः पुलिस

चंदा देवी ने 2019 में दिलीप चौहान के साथ प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से चंदा देवी को उसके पति दिलीप चौहान और ससुराल वालों द्वारा दहेज के लिए बार-बार प्रताड़ित किया जा रहा था। यह आरोप चंदा देवी के परिवार वालों ने लगाया है। खलारी क्षेत्र के डीएसपी अनिमेष नैथानी ने बताया कि, उन्हें सूचना मिली कि बुधवार सुबह एक महिला ने अपने घर में आत्महत्या कर ली है। सूचना के तत्काल बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पाया कि चंदा देवी ने घर की दीवारों पर लिपस्टिक या लाल रंग का इस्तेमाल करके अपने उत्पीड़न की कहानी दीवारों पर लिखी है। उसने दीवारों पर अपने पति और ससुराल वालों का नाम भी लिखा है। चंदा देवी ने लिखा कि वह प्रताड़ना से तंग आ चुकी है। इसलिए वह यह कदम उठा रही है।

मृतिका चंदा देवी की मां का आरोपः

इस घटना के बाद मृतिका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए थाना में मामला दर्ज करवाया है। मृतिका क मां ने बताया कि हमेशा उसकी बेटी के साथ मारपीट किया जाता था। हमलोगों को बेटी से मिलने नहीं दिया जाता था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.