वरिष्ठ पत्रकार, किसलय चुने गएं पीयूसीएल, रांची इकाई के अध्यक्ष…

0
4

ब्यूरो रिपोर्ट…

रांचीः रविवार को पीयूसीएल, रांची की आम बैठक में सर्वसम्मति से रांची जिला अंतर्गत नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, कोषाध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव किया गया। नये सदस्यों के नाम निम्नलिखित हैः

अध्यक्ष- किसलय, वरिष्ठ पत्रकार

उपाध्यक्ष- राम सेवक तिवारी, आनन्द कुमार सिंह

महासचिव- शशि सागर वर्मा

सचिव- अनुप अग्रवाल, अधिवक्ता, आशुतोष कुमार मधुकर, अधिवक्ता

कोषाध्यक्ष- डा. पी.एम. अंटोनी

इसके अतिरिक्त अनिल अरुण, डा. रेणु दिवान, अशोक झा, हफिजुर्रहमान, राजदेव राजू, प्रवीर पीटर, शैलेश पोद्दार व वशिष्ठ तिवारी साल 2021 से 2023 दो साल के लिये कार्यकारिणी समिति के सदस्य चुने गयें।

चुनाव के पूर्व अपने दिवंगत सदस्यों त्रिदीव घोष, फादर स्टेन स्वामी, जयराम तिवारी व राम रतन सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। चुनाव पदाधिकारी के रूप में वशिष्ठ तिवारी ने महती भूमिका निभाई। राज्य उपाध्यक्ष कमलेश साहू पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित थे। डेविड सोलोमन ने चुनाव के पूर्व दो साल के दौरान किये गये कार्यों को पटल पर रखा।

नव निर्वाचित अध्यक्ष, किसलय ने निवर्तमान समिति द्वारा आरम्भ किये गए कार्यों को आगे ले जाने की बात कही, जिसके बाद धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक की कार्यवाही समाप्त हुई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.