सूखे धान ही खरीदे जाएंगे, सरकार का ये निर्णय किसान विरोधी हैः प्रशांत भूषण, नेता, भाजपा कांके मंडल

0
5

रिपोर्ट- वसीम अकरम…

रांची(कांके प्रखंड): झारखण्ड सरकार के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव द्वारा ये ब्यान दिया गया था, कि सरकार किसानों से गीला धान खरीद कर सरकारी खजाने को नुकसान नहीं पहुंचाएगी, धान की खरीद सरकार फरवरी माह से धान सुखने के बाद करेगी। मंत्री रामेश्वर उरांव के इस ब्यान के बाद से ही झारखंड की राजनीति गरमा गई है।

शुक्रवार को विपक्षी पार्टी भाजपा द्वारा राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर सीएम का पुतला दहन किया गया, तो वहीं दूसरी ओर भाजपा कांके मंडल द्वारा भी कांके में सीएम का पुतला दहन किया गया। भाजपा नेता अनिल टाईगर के नेतृत्व काँके प्रखंड के लक्ष्मण चौक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन  किया|

मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के नेता, प्रभात भूषण ने कहा कि खाद्य आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव का यह निर्देश कि सूखे धान ही खरीदे जाएंगे, यह किसान विरोधी है। आगे कहा कि राज्य सरकार को इस आदेश पर पुनर्विचार करना चाहिए। इस फैसले के कारण किसान औने-पौने दाम में धान बिचौलियों के हाथों बेचने को लाचार हो जाएंगे। सरकार ने फैसला तुरंत वापस नहीं लिया, तो राज्य भर के किसानों को गोलबंद कर भाजपा सड़क पर उतरने को मजबूर होगी|

भाजपा कांके मंडल द्वारा सीएम का पुतला दहन करते भाजपा नेता.

इस कार्यकर्म में मुख्य रूप से कांके जिला परिषद सदस्य सह भाजपा नेता अनिल टाईगर, मंडल अध्यक्ष रामलखन मुंडा, सांसद प्रतिनिधि ठानो मुंडा, नसीब लाल महतो, मंत्री हरिनाथ साहू, रितेश तिवारी, गिरजा शंकर पांडेय, प्रभात भूषण, बादल सिंह मुंडा, सुकेश तिवारी, परुषोत्तम दास गोस्वामी, रीना देवी, ज्योति, निशा, नीलकंठ, विजय मुंडा, शत्रुधन साहू, प्रदीप ठाकुर, संजीव कुमार, काजू डे, अशोक राम, गौतम साहु समेत कई लोग उपस्थित रहें|

Leave A Reply

Your email address will not be published.