कृषि कानून और किसानों पर हुवे लाठी चार्ज के विरोध में प्रदेश कांग्रेस ने सुबे के सभी प्रखंडों में किया विरोध-प्रदर्शन

0
5

रिपोर्ट- वसीम अकरम…

रांचीः कांग्रेस पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष, डा. रामेश्वर उरांव के निर्देश पर सुबे के सभी प्रखंड मुख्यालयों में केन्द्र सरकार के कृषि कानून और किसानों पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में विरोध-प्रदर्शन किया गया।

कांके प्रखंड कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन करने के दौरान रांची जिला ग्रामीण अध्यक्ष, सुरेश बैठा ने कहा कि भाजपा शुरु से ही किसान विरोधी रही है और कांग्रेस पार्टी किसान समर्थक। कांग्रेस पार्टी ने कभी भी किसानों के साथ अन्याय नही किया है, बल्कि हमेशा अन्नदाताओं को उनका हक् अधिकार देने के साथ कृषि को बढ़ावा देने के लिए सहयोग किया है।

मौके पर कांग्रेस पार्टी के जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष, एनुल हक् अंसारी, जिप उपाध्यक्ष सह जिप सदस्य मोजिबुल अंसारी और प्रदेश मीडिया प्रभारी ने भी अपने अपने विचार रखे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.