कांके चौक में आमया नें कांग्रेस विधायक अनूप सिंह का पुतला किया दहन, लगाए गंभीर आरोप……

0
10

रिपोर्ट:- वसीम अकरम….

राँची: बेरमो विधायक अनूप सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए, आज 02 अगस्त 2022 को कांके चौक रांची में आमया संगठन द्वारा उनका पुतला दहन किया गया और जमकर उनके खिलाफ नारेबाजी किये गये।

आमया संगठन के अध्यक्ष एस अली ने कहा कि बेरमो विधायक कुमार जयमंगल (अनूप सिंह) ने एक सोची समझी साजिश के तहत झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रहे लोकप्रिय महागठबंधन सरकार को अस्थिर एवं गिराने का प्रयास किया है। वही विधायक डां इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन बिक्सल कोंगाडी पर झूठी प्रथामिकी दर्ज करवाकर फंसाने एवं बदनाम करने का काम किया है।

यही नही झारखंड के 50 लाख मुसलमानो को गौ तस्कर कह कर उनके भावनाओ को ठेस पहुंचाने और सम्प्रदायिक सदभाव को बिगाड़ने का प्रयास है जो एक गम्भीर अपराध है।
पुतला दहन के माध्यम से
विधानसभा अध्यक्ष से विधायक कुमार जयमंगल (अनूप सिंह) की सदस्यता रद्द करने और कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश अध्यक्ष से इन्हे पार्टी से निलंबित करते हुए नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने की मांग किया गया।

इस मौके पर संगठन के उपाध्यक्ष मो फुरकान, संगठन प्रभारी जियाउद्दीन अंसारी, लतीफ आलम, सचिव नौशाद आलम, एकराम हुसैन, अरशद जिया, अब्दुल गफ्फार, अफताब आलम, मो सईद जावेद अंसारी, मोईज अहमद,सालेह सईद, मोदस्सीर अहरार, मोईज अहमद, एकराम अंसारी, शम्मी अहमद, गुफरान अंसारी, नसीम अंसारी, मो शाहनवाज, युनुस अंसारी, साहिल आलम, हिफजुल रहमान, वारिश, मो महबूब, अबु समा, दानिश आदि शामिल थे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.