गठबंधन सरकार दो साल बाद भी किया गया वादा पुरा नहीं किया, आजसू पार्टी करेगी आंदोलन की शुरुआत….

5

रिपोर्ट- वसीम अकरम…

राँचीः गठबंधन सरकार के कार्यकाल 2 साल पूरा होने के बाद भी चुनावी वादों को पूरा नहीं करने पर विपक्षी पार्टी आजसू इसे लेकर आंदोलन शुरू करने जा रही है। आंदोलन की रणनीति तय करने के लिए आगामी 16 दिसंबर को रांची जिला आजसू कमेटी के कार्यकर्ताओं का जिला सम्मेलन राजधानी रांची के गीतांजलि बैंक्वेट हॉल में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में सरकार को घेरने के लिए आजसू आंदोलन की रणनीति तय करेगी। इस बात की जानकारी मंगलवार को आजसू पार्टी मुख्यालय में आयोजित, जिला कमेटी की बैठक में रांची जिला उपाध्यक्ष, हकीम अंसारी ने दी।

16 दिसंबर को होने वाले जिला सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए निम्न समितियों का गठन किया गया हैः

•  संचालन समिति- हक़ीम अंसारी, वीरेंद्र तिवारी, श्याम महतो, रोशन मुंडा।

•  स्वागत समिति- जलनाथ चौधरी, जितेंद्र सिंह, संजय लाल महतो, नागेश्वर महतो।

•  व्यवस्था समिति- सत्यनारायण मुंडा, लाल अमन नाथ शाहदेव, राजेंद्र मुंडा राजन, जगरनाथ महतो, दिगम्बर महतो।

•  मीडिया प्रबंधन- राजेंद्र शाही मुंडा, भरत काशी साहू, रामजीत गंझू, रोशन मुंडा।

•  निबंधन- राजकुमार सिंह, प्रेम साहू, सुरेंद्र महतो, एतवा उराँव, अशोक महतो, बिनोद मुंडा।

जिला सम्मेलन में राँची जिला के सभी प्रखण्ड समितियों के पदधारी, पूर्व के सभी सक्रिय पदधारी, सभी पंचायतों के पदधारी, आजसू पार्टी अनुषंगी इकाई के सभी पदधारी, राँची जिला आजसू पार्टी के जिला परिषद सदस्य, मुखिया, सरपंच सहित हज़ारों कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे।

आज की बैठक में मुख्य रुप से केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, केंद्रीय महासचिव राजेन्द्र मेहता, , हकीम अंसारी, राजेंद्र शाही मुंडा, जितेंद्र सिंह, बीरेंद्र तिवारी, रोशन मुंडा, जलनाथ चौधरी, नागेश्वर महतो, राजकुमार सिंह, भरत काशी समेत कई पदधारी उपस्थित रहें।

taazakhabar

"TAAZA KHABAR JHARKHAND" is the latest news cum entertainment website to be extracted from Jharkhand, Ranchi. which keeps the news of all the districts of Jharkhand. Our website gives priority to news related to public issues.

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *