राँची लोकसभा सीट से लोकहित अधिकार पार्टी के उम्मीदवार बने हरिनाथ साहू…

0

रिपोर्ट-वसीम अकरम
Ranchi- लोकहित अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल गुप्ता ने बुधवार को राँची प्रेस क्लब में सवांददाता सम्मेलन कर झारखंड लोकसभा के 9 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। शेष 5 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा बाद में की जाएगी।

राँची लोकसभा सीट के हरिनाथ साहू को पार्टी के तरफ से प्रत्याशी बनाने की घोषणा की गई। लोकहित अधिकार पार्टी के तरफ से हरिनाथ साहू को राँची लोकसभा से उम्मीदवार बनाने की घोषणा के बाद हरिनाथ साहू ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू सहित पार्टी के सभी आलाकमान नेताओ का आभार प्रकट करते हुवे कहा कि, जिस विश्वास से पार्टी ने उन्हें राँची लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाने का फैसला लिया है, निश्चित ही राँची लोकसभा सीट इस बार लोकहित अधिकार पार्टी के झोली में जाएगी। मैंने पिछले साल भर से पार्टी के विचारधारा को जन जन तक पहुचाने का काम किया है। लोकहित अधिकार पार्टी गरीब, दबे कुचले, पिछडो की पार्टी है। आने वाले समय मे इसका परिणाम भी देखा जाएगा।

प्रत्याशियों की सूची इस प्रकार है:-

(1) राँची लोकसभा – श्री हरिनाथ साहू
(2) पलामु लोकसभा – श्री सनन राम भूईयां
(3) हजारीबाग लोकसभा – श्री कुंज बिहारी साव
(4) राजमहल लोकसभा – श्री इंद्रदेव मंडल
(5) पश्चिमी सिंहभूम – श्रीमती सुभद्रा सिंकु
(6) चतरा लोकसभा – श्री संजय स्नेही
(7) लोहरदगा लोकसभा – श्री रामचंद्र भगत
(8) गोड्डा लोकसभा – श्री टीपलाल साह
(9) खूँटी लोकसभा – श्री कांशीनाथ सांगा

शेष 5 लोकसभा क्षेत्र दुमका , गिरिडीह , धनबाद , कोडरमा और पूर्वी सिंहभूम के लिए भी जल्द ही घोषणाएं की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.