कांके अंचल और प्रखंड कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा कांके, मेसरा और पिट्ठोरिया मंडल ने दिया धरना…

0

रिपोर्ट – वसीम अकरम
कांके: कांके प्रखंड सह अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा कांके मंडल,मेसरा मंडल व पिठोरिया मंडल के द्वारा प्रखंड कार्यालय में सोमवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन के दौरान अबुआ आवास, दाखिल खारिज,ऑनलाइन सुधार को लेकर जमकर हल्ला बोल प्रदर्शन किया गया।

मौके पर उपस्थित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद आदित्य साहू ने कहा कि राज्य के सभी बीडीओ व सीओ गरीबों का दोहन कर लोकतंत्र पर हमला कर रहे है। गरीबों की आह इन्हें जेल की सलाखों के पीछे लेकर जायेगी।

वहीं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल टाईगर ने कहा कि राज्य में अबुआ आवास व बालूघाट में व्यापक भ्रष्टाचार है। अबुवा आवास के नाम पर राज्य सरकार गरीब जनता को बेवकूफ बना रही है। इसका लाभ गरीबो को नही बल्कि झामुमो के कार्यकर्ताओं को दिया जा रहा है। वहीं कांके अंचल सहित राज्य के हरेक अंचल में बिना चढ़ावा का कोई भी कार्य नही होता। पूरे राज्य में लॉ एंड ऑर्डर फेल है। अफसरशाही हावी है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिप सदस्य सुषमा देवी,किरण देवी,रामलखन मुंडा,प्रभात भूषण,ठानो मुंडा,शनु महतो,शत्रुघन साहू,मुन्नी देवी और सरवन गोप ने भी अपनी बात रखी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.