झारखंड में बिते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण से रिकॉर्ड 56 लोगों की मौत, राजधानी रांची में 16 मरीजों की मौत….

0
5

रिपोर्ट- बिनोद सोनी…

राँची: झारखंड में कोरोना संक्रमण का कहर जारी है। राज्य में बीते 24 घंटों में रिकॉर्ड 56 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है। मरने वाले 56 में से 16 मरीज रांची के हैं। वहीं पूर्वी सिंहभूम में 13, बोकारो और धनबाद में 4 – 4, गोड्डा और लोहरदगा में 3-3, गिरिडीह कोडरमा लातेहार और साहेबगंज में 2-2, दुमका, पलामू, रामगढ़ और सिमडेगा में 1-1 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हुई है।

अकेले रांची में 1372 संक्रमित पाए गएः

वहीं बिते 24 घंटे में राज्य में सबसे अधिक 3845 कोविड-19 संक्रमित मिले  हैं, जिसमें अकेले रांची में 1372 संक्रमित पाए गए हैं, इसके साथ ही झारखंड में कुल संक्रमितों की संख्या 1,55,115 पहुंच गई है। इसमें से 23045 सक्रिय मामले हैं, वहीं 130694 संक्रमित ठीक हो चुके हैं।

मुख्यमंत्री आवास में 21 कर्मी संक्रमित, 60 की रिपोर्ट आनी अभी है बाकिः

झारखंड में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 1376 पहुंच गई है। इधर राजधानी रांची के मुख्यमंत्री आवास में 21 कर्मी संक्रमित पाए गए हैं, इनमें अधिकतर सुरक्षाकर्मी हैं। 2 दिनों की जांच में ये कर्मी संक्रमित पाए गए हैं। शुक्रवार को भी मुख्यमंत्री आवास में 60 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। बताया गया है कि इस सूचना के बाद सीएम ने सभी बैठक वर्चुअल माध्यम से करने के निर्देश दिए हैं।

राज्य में अब तक 23,54,176 लोगों ने पहले डोज का टीका ले लिया हैः

वहीं दूसरी तरफ कोरोना से लड़ने के लिए टीकाकरण अभियान भी जारी है। बीते 24 घंटों में 29483 लोगों ने कोरोना टीका का पहला डोज और 6816 लोगों ने दूसरा डोज लिया है, इनमें 45 प्लस के 28472 लोग, 874 फ्रंटलाइन वर्कर और 137 हेल्थ वर्कर शामिल है। राज्य में अब तक 2354176 लोगों ने पहले डोज का टीका ले लिया है इनमें 45 प्लस 1916787 लोग 242826 फ्रंटलाइन और 194563 हेल्थ वर्कर शामिल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.