स्वास्थ्य मंत्री, बन्ना गुप्ता और आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो समेत रिकॉर्ड 1266 नए कोरोना पॉजिटिव….

0
5

रिपोर्ट- बिनोद सोनी…

राँची: बिते 24 घंटों में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो सहित रिकॉर्ड 1266 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा रांची सिविल कोर्ट के तीन जज, राहे के बीडीओ, सोनाहातू और सिल्ली के सीईओ, सिल्ली के ही तात्कालिक बीडीओ भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

निर्धारित लक्ष्य से भी अधीक लोगों का सैंपल जांच के लिए लिया गयाः

बिते मंगलवार को राजधानी रांची में जिला प्रशासन द्वारा स्पेशल ड्राइव चलाकर लोगों की कोरोना जांच करवाई गई थी, जिसमें लक्ष्य से भी अधीक 10101 लोगों का सैंपल लिया गया था, जिसमें 9853 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई और 248 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

बिते 24 घंटों का जिलावार आंकडाः

झारखंड में नए मिले संक्रमितों में राजधानी रांची में रिकॉर्ड 426 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं, वहीं पूर्वी सिंहभूम जिले में 360 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा  बोकारो से 62, पश्चिमी सिंहभूम से 55, हजारीबाग से 43, गुमला से 40, साहिबगंज और धनबाद से 33-33, देवघर से 32, लातेहार से 27, खूंटी से 25, सरायकेला से 22, गिरिडीह से 18, कोडरमा से 16, पाकुड़ से 15, सिमडेगा से 14, रामगढ़ से 12, गोड्डा से 10, गढ़वा से 9, चतरा से 5, लोहरदगा से 4, दुमका से 3 और जामताड़ा से 2 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

झारखंड में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा हुआ 25333….

नए संक्रमितों को मिलाकर राज्य का आंकड़ा बढ़कर 25,3,33 हो चुका है, जिसमें 15,7,09 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। वहीं बिते 24 घंटों में 9 लोगों की मौत कोरोना से हुई है, जिसके साथ कोरोना से मृतकों की संख्या 265 हो गई है।

झारखंड में जिलावार कोरोना के मामलेः

जिला    पॉजिटिवमौतस्वास्थ्य
रांची5059    42     2510
बोकारो698       5471
हजारीबाग1127          16788
धनबाद1810    251155
गिरिडीह1218        6      1051
कोडरमा893          9636
सिमडेगा805             4625
देवघर841       9695
गढ़वा779                 4611
पलामू1141           4756
लातेहार593         0350
जामताड़ा203       0147
गोड्डा654                  3593
दुमका266      0164
पू. सिंहभूम4250  103   1986
प. सिंहभूम787       9570
लोहरदगा397              2307
रामगढ़804       9513
गुमला577                    2348
सरायकेला644       4319
चतरा482       1356
पाकुड़381            0307
खूंटी465       2224
साहेबगंज459      6227
कूल25333  26515709

Leave A Reply

Your email address will not be published.