गर्लफ्रेंड के साथ करता था स्नैचिंग, आया पुलिस की गिरफ्त में…
रिपोर्ट- बिनोद सोनी…
रांचीः स्नैचिंग के एक नए ट्रेंड का उद्भेदन रांची पुलिस ने किया है। पुलिस गिरफ्त में आए दोनो आरोपी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ स्नैचिंग की घटना को अंजाम दिया करते थें। आरोपियों के पास से लूट की मोबाइल भी पुलिस ने बरामद की है।
बताया जा रहा है कि अरगोड़ा थाना क्षेत्र में लगातार स्नैचिंग की घटना को अंजाम दिया जा रहा था, जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने परेशानी का सबब बन चुके स्नैचर गिरोह के 2 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। आरोपियो के पास से पुलिस को लूट का मोबाइल और लूट की घटना में उपयोग किया गया बाइक भी बरामद किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि ये गिरोह लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहा था और पुलिस की चेकिंग से बचने के लिए अपनी गर्ल फ्रेंड को भी साथ रखता था। पुलिस द्वारा आरोपियों को आइडेंटिफाई कर गिरफ्तार किया गया।
पुलिस की गिरफ्त में आए दोनो आरोपी मो. मुख्तार और मो. तौकीर अली हिंदपीढ़ी इलाके के रहने वाले है। आरोपी मुख्तार ने जानकारी देते हुए बताया कि दोस्त की गर्लफ्रेंड को मोबाइल देना था, इसलिए उसने स्नैचिंग करना शुरु किया था। स्नैचिंग के दौरान उसकी प्रेमिका भी उसके साथ रहती थी।