ग्राम सभा सशक्तिकरण, जैविक खेती और महिला सशक्तिकरण की दिशा में स्वयं सेवी संस्था “संवाद” का कार्य सराहनीय…

0
2

रिपोर्ट- ताजा खबर झारखंड ब्यूरो…

रांचीः स्वयंसेवी संस्था “संवाद” पिछले 2 वर्षों से राँची जिला इटकी ब्लॉक अन्तर्गत चार पंचायतों में ग्राम सभा सशक्तिकरण, जैविक खेती और महिला सशक्तिकरण की दिशा में काम कर रही है। संवाद द्वारा जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए एक जैविक खेती प्रयोग क्षेत्र बनाया गया है, जो चिनारों पुरियो पंचायत अंतर्गत ग्राम लवागई में 1 एकड़ भूमि पर है। इस जगह पर खेती पूरी तरह से आर्गेनिक रूप से की जा रही हैं। खेती में जितने भी तरह के कीटनाशक और खाद का उपयोग किया जा रहा है, वे भी ओर्गेनिक ही होता है। रासायनिक खाद का प्रयोग बिल्कुल भी नही किया जाता। लोगों को जैविक खेती हेतु प्रोत्साहित करने के लिए हर गाँव मे एक वर्मी पिट बनाया गया है, ताकि आस पास के इच्छुक किसान वर्मी कंपोस्ट बनाना सीख सकें।

महिलाओं को संवाद संस्था द्वारा ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा हैः

महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने के लिए “संवाद” राँची द्वारा आर्थिक सहयोग भी दिया जा रहा है। इटकी ब्लॉक के चार पंचायत चिनारों, पुरियो,  कुल्ली,  कूर्गी और  गढ़गांव में स्थित 20 गांवो की 50 महिलाओं को 2000 रुपये प्रति व्यक्ति सीड मनी दिया गया है। यह सहयोग आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं, एकल, विधवा आदि को किया गया है।

आर्थिक सहयोग से महिलाओं ने शुरु किए रोजगारः

स्वयं सेवी संस्था संवाद की ब्लॉक कॉर्डिनेटर मनोनीत रेबेका टोपनो ने बताया कि, इस पैसे से महिलाओं ने मुर्गी पालन, बकरी पालन, सुकर पालन, चाय-पकोड़ी की दुकान शुरू कर दी है, जिससे उन्हें लाभ हो रहा है।

जानकारी देते चलें कि संवाद रांची जिला के इटकी ब्लॉक अन्तर्गत 4 पंचायतों में पिछले 2 सालों से ग्रामसभा सशक्तिकरण, जैविक खेती, महिला सशक्तिकरण की दिशा में काम कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.