मांगे नही मानें जाने तक पारा मेडिकल कर्मियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगाः झारखंड अनुबंधित चिकित्साकर्मी संघ, हजारीबाग

0
5

रिपोर्ट- वसीम अकरम…

रांचीः हजारीबाग में झारखंड अनुबंधित पारा चिकित्साकर्मी संघ का अनिश्चितकालीन धरना सिविल सर्जन कार्यालय के समीप दूसरे दिन भी जारी रहा। धरना के दूसरे दिन संघ के रंजन ने बताया कि सरकार द्वारा पारा चिकित्सा कर्मियों की मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिसके कारन संघ को मजबूर होकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लेना पड़ा। सरकार जब तक पारा चिकित्साकर्मियों की मांगे पुरी नही करती है, तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा। इस दौरान अगर मरीजों की मौत होती है, तो पूरी जिम्मेवारी सरकार की होगी।

संघ की मुख्य माँगे:-

1) स्वास्थ्य विभाग में वर्षों से अनुबंध पर कार्यरत पारा मेडिकलकर्मियों का सीधा समायोजन, नियमितीकरण पूर्व की संचिका संख्या 10/पारा मेडिकल 07/07/2012 राँची दिनांक 30/01/2014 के तर्ज पर किया जाए।

2) जब तक समायोजन नहीं होता है, तब तक सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार समान कार्य का समान वेतन दिया जाए।

3) स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत अनुबंध कर्मचारी की आकस्मिक मृत्यु होने पर सम्मान जनक बीमा राशि का भुगतान हो, सरकार ये सुनिश्चित करे।

4) कोरोना से पारा मेडिकलकर्मी रंजीत कुमार, जो चुरचू निवासी है उनकी मौत हुई है। सरकार स्वर्गीय रंजीत के परिजनों को जल्द से जल्द सहायता राशि देने का काम करे।

अनिश्चितकालीन धरना कार्यक्रम में पारा मेडिकलकर्मी, भोला शंकर गुप्ता, सन्नी राम, शमशाद हुसैन, रवि शंकर, डॉ मुकेश चन्द्र झा, दिवाकर अम्बस्ट, देवाशीष मित्रा, शाहीद अली, तारिक जमील, संजीव सिन्हा, विनय कुमार, विष्णु कुमार, मनोज कुमार दास, फरीदा तिर्की, गीता, मंजू , अर्पणा, अशोक, कौशल, मुरली, प्रमोद, विमल किशोर सिन्हा, जिला संरक्षक के.डी. सिंह और मुकेश कुमार महतो ने अपने अपने विचार रखे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.