हजारीबाग में कोरोना संक्रमित मरीजों ने किया भूख हड़ताल, मरीज लचर व्यवस्था से हैं नाराज….

रिपोर्ट- बिनोद सोनी…

रांचीः  झारखण्ड में कोविड अस्पतालों के अंदर अव्यवस्था की खबरे अक्सर सामने आती रही है। सरकार हर व्यवस्था दुरुस्त करने की बात कहते रही है, लेकिन हकीकत इससे कोसो दूर है।

ताजा मामला हैं हजारीबाग के एचएमसीएच हॉस्पिटल के कोविड वार्ड का, जहां अव्यवस्था के खिलाफ कोरोना मरीजों ने भूख हड़ताल शुरु कर सरकारी दावों की हवा निकाल दी है। गुरुवार को कोरोना मरीज जो एचएमसीएच में भर्ती हैं, उन लोगों ने विभिन्न मांगों को लेकर भूख हड़ताल किया और अस्पताल प्रबंधन पर मरीजों के साथ लापरवाही बरतने का कई गंभीर आरोप लगाया।

कई व्यक्ति 20 दिनों से कोविड वार्ड में हैं, लेकिन अब तक जांच रिपोर्ट नहीं बताया गयाः

आंदोलनरत् मरीजो का कहना है कि इस महामारी में एचएमसीएच हॉस्पिटल प्रबंधन ने पूरे अस्पताल को लूट का अड्डा बना कर रख दिया है। बहुत सारे मरीज ऐसे हैं जिन्हें 20 दिनों से यहां रखा गया है, लेकिन अब तक उनका टेस्ट रिपोर्ट नही बताया गया। इसके अलावे बहुत ऐसे भी मरीज हैं, जिन्हें 4 दिनों तक कोविड वार्ड में रख कर जांच रिपोर्ट नेगेटिव बता कर छोड़ दिया जा रहा है। इसके अलावे कुछ ऐसे भी लोग हैं, जिन्हें कोरोना नहीं होने के बावजूद भी कोविड-वार्ड में भर्ती कर दिया जाता है, जब जांच रिपोर्ट आती है, तो पता चलता है कि रिपोर्ट नेगेटिव है, फिर आनन-फानन में उसे जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाता है।

मरीजों का आयुष्मान भारत कार्ड बनवा कर 3500 रुपये की निकासी कर ली जा रही हैः

भूख हड़ताल पर डटे मरीजों ने ये भी बताया कि, वैसे मरीज जिनका राशन कार्ड है, उनका अस्पताल प्रबंधन द्वारा जल्दबाजी में आयुष्मान कार्ड बनवा दिया जाता है, फिर उस आयुष्मान कार्ड के माध्यम से 3500 रुपये की निकासी कर ली जाती है। यहां गंभीर बीमार मरीज और जनरल मरीज दोनों को एक साथ ही रखा जा रहा है, जिसके कारन जो मरीज ठीक हैं उनके भी संक्रमित होने की संभावना बढ़ जाती है।

सरकार के गाइडलाइन के अनुरूप भोजन नहीं दिया जा रहा हैः

मरीजों ने आगे बताया कि अस्पताल और कोविड वार्ड के आसपास गंदगी का अंबार लगा हुआ है, लेकिन इसे साफ करवाने में अस्पताल प्रबंधन को कोई दिलचस्पी नही है। वार्ड के बाथरूम और शौचालय में पानी भी हमेशा नही रहती है, कई बाथरुम में बल्ब भी नही है, जिसके कारन मरीजों को काफी परेशानी हो रही है, मरीज यहां जेल से भी बदतर स्थिति में जीने को बाध्य हैं।

मरीजों द्वारा कई बार इस बाबत सिविल सर्जन और कर्मचारियों से बात की गई लेकिन किसी ने भी इस अव्यवस्था पर ध्यान नही दिया। मजबूर हो कर वार्ड के सभी लोगों को भूख हड़ताल पर जाना पड़ा है।

झारखण्ड की बेटियां राज्य का गौरव, उनके सपनों को पंख देना हमारी जिम्मेवारी: हेमन्त सोरेन, मूख्यमंत्री, झारखंड

रिपोर्ट- बिनोद सोनी…

राँची: झारखंड की बेटियां झारखण्ड का गौरव हैं, इसका गुमान है हमें। हमारी बेटियों ने संक्रमण के दौर में जबरदस्त साहस और धैर्य दिखाया है। अब ये राज्य सरकार की जिम्मेवारी है कि उनके सपनों को साकार करने के लिए उन्हें जरूरी सुविधाएं तथा मार्गदर्शन दिया जाए। उक्त बाते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मोरहाबादी स्थित फूटबॉल स्टेडियम में अंडर-17 फीफा वर्ल्ड कप 2021 के लिए चयनित राज्य की महिला फुटबॉल खिलाड़ियों से मुलाकात के दौरान कही।

झारखंड में खेल नीति तैयार की जा रही हैः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा झारखण्ड में होनहार खिलाड़ियों की कमी नहीं है। राज्य के खिलाड़ियों ने सीमित संसाधनों में देश व राज्य का नाम रौशन किया है। खेल को वर्तमान सरकार बढ़ावा देगी। खेल नीति भी तैयार की जा रही है, जिससे वर्तमान खिलाड़ी, आने-वाले खिलाड़ी और पूर्व खिलाड़ी लाभान्वित होंगे।

गुमला की बेटी का फूटबॉल खेलना मेरे लिए सुखद अनुभूतिः पूर्णिमा, फूटबॉल खिलाड़ी

मौके पर अंडर-17 फीफा वर्ल्ड कप के लिए चयनित फूटबॉल खिलाड़ी, पूर्णिमा ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, संक्रमण काल में हमारा विशेष ध्यान रखा जा रहा है, इससे पहले गोवा में संक्रमण की वजह से हमारा प्रशिक्षण प्रभावित हुआ था और खाने की भी समस्या उत्पन्न हुई थी, लेकिन यहां हमें अच्छे से प्रशिक्षण मिल रहा है। मैं गुमला से आती हूं और मेरे गांव ने खासकर लड़कियों का फुटबॉल खेलने का चलन नहीं था, बावजूद इसके मैंने खेला। तीन वर्ष फूटबॉल खेल रही हूं, ये मेरे लिए सुखद अनुभूति है।

बताते चलें कि अगले वर्ष फरवरी-मार्च महीने में प्रायोजित फीफा वर्ल्ड कप 2021 में राज्य की आठ खिलाड़ी शामिल थीं। ये सभी गोवा में प्रशिक्षण प्राप्त कर झारखण्ड वापस लौट चुकी हैं। ये सभी 8 खिलाड़ी अंडर-17 महिला वर्ल्ड कप खिलाड़ियों की संभावित 26 सदस्य टीम का हिस्सा हैं।

यूनिसेफ के साथ जुड़ी हैं सभी 8 फूटबॉल खिलाड़ीः

मौके पर मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों को सहयोग प्रदान करने के लिए खेल विभाग की ओर से फुटबॉल किट एवं यूनिसेफ की ओर से टी-शर्ट्स प्रदान किया। यूनिसेफ ने चैंपियन आफ चेंज फॉर चाइल्ड राइट्स के रूप में चयनित खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा है। यूनिसेफ इन्हें बाल अधिकारों, किशोर-किशोरियों के मुद्दों, समुचित पोषण की आवश्यकता, माहवारी, स्वच्छता, मानसिक स्वास्थ्य एवं मनोसामाजिक परामर्श आदि मुद्दों पर सरकार को दिए जाने वाले तकनीकी सहयोग के रूप में प्रशिक्षित करेगा।

25, 26 और 27 जुलाई को राज्य के कई स्थानों में भारी बारिश और वज्रपात होने की संभावना…

रिपोर्ट- बिनोद सोनी…

राँची: झारखंड में पिछले 24 घंटों में मॉनसून और तापमान सामान्य रहा है। राज्य में अब तक सबसे अधिक बारिश सिमडेगा और लातेहार जिले में रिकॉर्ड की गई है। बीते 1 जुलाई से 23 जुलाई तक राज्य में 395.4 मिली लीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो लगभग सामान्य है। झारखंड के 8 जिलों में मॉनसून की बारिश सामान्य से कम दर्ज की गई है, जिसमें देवघर, पाकुड़, साहिबगंज, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, सरायकेला और खरसावां शामिल है।

वहीं अगले 5 दिनों के मौसम पूर्वानुमान बताते हुए रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया है कि 23 और 24 जुलाई को झारखंड के लगभग सभी जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश रिकॉर्ड की जाएगी, वहीं 24 जुलाई को उत्तर पूर्वी और दक्षिण पूर्वी जिलों में एक दो स्थानों में भारी बारिश की चेतावनी है साथ ही 25, 26 और 27 जुलाई को राज्य के कई स्थानों में भारी बारिश और वज्रपात होने की भी संभावना जताई गई है।

बढ़ते कोरोना संक्रमण पर सरकार गंभीर, लेकिन लोगों का विरोध भी हुआ शुरु…

रिपोर्ट- बिनोद सोनी…

बढ़ते कोरोना संक्रमण पर सरकार गंभीर, लेकिन लोगों का विरोध भी हुआ शुरु……

राँची: पूरे झारखंड में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण पर सरकार गंभीर हो चुकी है, सरकार की सोंच जल्द से जल्द कोरोना पर लगाम लगाने की है, इसके लिए सरकार अब होटल और खाली पड़े फ्लैट को आइसोलेशन सेंटर बनाने की सोंच रही है, और इसे लेकर सरकारी स्तर पर कवायद भी शुरू कर दी गई है। लेकिन सरकार की इस कवायद पर शुरु स्थानीय स्तर पर विरोध भी शुरु हो गया है।

राजधानी रांची के स्टेशन रोड स्थित होटल संचालकों द्वारा सरकार को होटल, आईसोलेशन सेन्टर बनाए जाने के लिए भाड़े में दिए जाने की खबर मात्र से ही स्थानीय लोगों ने विरोध करना शुरु कर दिया है। इन लोगों का कहना है कि आईसोलेशन सेंटर या कोविड वार्ड बनाने के लिए रिहायशी इलाके से दूर खाली पडे स्थानों का चयन किया जाना चाहिए, ताकि लोग भयमुक्त होकर जीवन यापन कर सकें। सरकार ने होटलों को बंद रखने का आदेश दिया है, लेकिन स्टेशन रोड़ के होटल संचालक नियमों का उल्लंघन करते हुए लोगों को भाड़े में कमरा दे रहे हैं। सरकार को इस पर रोक लगाने की जरुरत है। स्थानीय लोगों ने होटल जाने वाले रास्ते को भी बैरिकेटिंग कर बंद कर दिया है।

झारखंड में कोरोना हुआ बेकाबू, 24 घंटे में रिकॉर्ड 518 संक्रमित, सबसे अधीक रांची में 125 और पूर्वी सिंहभूम में 109…

रिपोर्ट- बिनोद सोनी…

राँची: झारखंड में कोरोना पूरी तरह बेकाबू होते हुए हर दिन संक्रमण का रिकॉर्ड तोड़ रहा है। बिते 24 घंटे में रिकॉर्ड 518 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है, जिसके साथ राज्य का आंकड़ा बढ़कर 6,7,61 हो गया है। वहीं 4 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 65 हो चुकी है।

राज्य में नए मिले कोरोना पॉजिटिव मरीजों में राजधानी रांची में स्थानीय विधायक सहित रिकॉर्ड 125 केस सामने आए हैं, इसके अलावे पूर्वी सिंहभूम से 109, पलामू से 65, गढ़वा से 45, गुमला से 29, देवघर से 26, गिरिडीह से 18, साहिबगंज से 17, गोड्डा से 16, हजारीबाग और धनबाद से 14 – 14, बोकारो और रामगढ़ से 12 – 12, लोहरदगा से 7, जामताड़ा और कोडरमा से 3 – 3, चतरा और दुमका से 2 – 2, सरायकेला से 1 नए मरीज मिले हैं। दूसरी तरफ राज्य भर में कुल 3,048 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर भी लौट चुके हैं।

झारखंड में कोरोना की स्थितिः

जिला     पॉजिटिव   मौत  स्वास्थ्य

बोकारो      138        2        76

चतरा        231        0        87

देवघर        146        1        71

धनबाद       433     12      179

दुमका         42       0        25

पू० सिंहभूम  109    14     378

गढ़वा         329       0        97

गिरिडीह      252       4      138

गोड्डा         88        2       19

गुमला         195        1     103

हजारीबाग     446        5     140

जामताड़ा       45        0       29

खूंटी           46        1       33

कोडरमा       362        4    222

लातेहार       226        0      66

लोहरदगा       176        0      85

पाकुड         189       0     79

पलामू         191       0   106

रामगढ़        269       1   149

राँची         1061      12   291

साहेबगंज      130        2     20

सरायकेला     134         2     75

सिमडेगा        388        1  358

प० सिंहभूम     147        1  112

कुल          6761     65  3048

झारखंड में अब तक कुल 2,46,522 कोविड-19 सैंपल लिए गए हैं, जिसमें 2,36,731 सैंपल की जांच की जा चुकी है। कुल 2,29,970 नेगेटिव पाए गए हैं। राज्य भर में कुल 2,50,626 होम क्वारंटीन और 6,3,83 लोग क्वारंटीन सेंटर में रखे गए हैं।

बुढ़मू थाना का एक हवलदार और ठाकुरगांव का एक व्यक्ति निकला कोरोना पॉजिटिव, थाना सील….

रिपोर्ट- अन्नू साहू…

रांची(बुढ़मू) : बुढ़मू प्रखंड में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। बुढ़मू थाना में एक हवलदार व ठाकुर गांव थाना क्षेत्र के विष्णु चौक में एक व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद बुढ़मू थाना को सील कर दिया गया है। वहीं ठाकुर गांव थाना क्षेत्र में पाए गए कोरोना पॉजिटिव मरीज के बाद इस क्षेत्र को कंटेन्मेंट जॉन बना दिया गया है।

बुड़मू प्रखंड के हाट बाजार में नहीं किया जाता है सोशल डिस्टेंसिंग का पालन :

प्रखंड के कई हाट बाजार और भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में कोविड-19 के गाईड लाईन्स का लगातार उल्लंघन किया जाता रहा है। लोग मास्क पहनना तो दूर सामाजिक दूरी का भी पालन नहीं करते हैं। जिसके कारन लगातार इस प्रखंड में कोरोना संक्रमण का खतरा बना रहता है। बुधवार को दो संक्रमितों के मिलने के बाद से क्षेत्र के लोग काफी भयभीत हैं।

संक्रमित हवलदार गढ़वा से बुड़मू पहुंचा थाः

बुड़मू थाना के आवासीय परिसर में रह रहे एक पुलिस हवलदार में भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।  बुढ़मू थाना में कोरोना का यह पहला मामला है। हवलदार के संक्रमित पाए जाने के बाद परिसर में रह रहे जवान व अधिकारियों में दहशत का माहौल है। यहां मिलने आने वाले लोगो पर भी रोक लगा दी गई है। वहीं थाना परिसर को भी सील कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार उक्त पुलिस जवान की ट्रैवल हिस्ट्री गढ़वा की है। गढ़वा से आने के बाद वह बीमार हो गया था। बीमारी को देखते हुए हवलदार का कोरोना टेस्ट कराया गया था, जिसमे रिपोर्ट पॉजिटिव आया।

सैंकड़ों व्यक्ति के संपर्क में था ठाकुरगांव का कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति :

लॉक डाउन लागू होने से पूर्व ठाकुर गांव निवासी कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति स्कूल बस चलता था। लॉक डाउन के बाद बेरोजगार हो गया था, जिसके बाद वह सब्जी बेचने का काम कर रहा था। सब्जी बेचने के दौरान ही उसका तबियत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उसे डॉक्टर के पास भेजा गया, जहां जांच के बाद वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया। सूत्रों की माने तो कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति सैंकड़ों लोगो के संपर्क में  आ चुका है, जिसकी जांच की जा रही है।

मास्क नहीं लगाने वालों पर होगी कार्रवाईः अंचलाधिकारी, बुड़मू

अंचलाधिकारी मधुश्री मिश्रा और एसडीपीओ मनोज कुमार ने कहा कि कोरोना संक्रमण जोरो से फैल रहा है, ऐसे में मास्क लगाना जरूरी है। अगर कोई व्यक्ति मास्क लगाए बिना बाजार हाट जाता है या घर से बाहर निकलता है, तो उसके ऊपर फ़ाईन किया जाएगा साथ ही मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

मंत्रीमंडल की बैठक में 39 प्रस्तावों पर लगी मुहर, कोविड-19 पर अध्यादेश को मंजुरी, 2 वर्ष की सजा और 1 लाख जुर्माने का प्रावधान…

रिपोर्ट- बिनोद सोनी…

राँची: राज्य मंत्रिपरिषद् की बैठक में कुल 39 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। सबसे महत्वपूर्ण निर्णय के रूप में झारखंड का नया लोगो जारी करने का लिया गया, जो 15 अगस्त से प्रभावी होगा।

वहीं एक और महत्वपूर्ण निर्णय कोविड-19 पर लिया गया, अब मास्क नहीं पहनने वाले और सामाजिक दूरी के साथ कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर 2 साल की सजा और 1 लाख का जुर्माना लगाने का प्रावधान किया गया है।

शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े एक महत्वपूर्ण निर्णय में झारखंड राज्य अंतर्गत CBSE और  JAC टॉपर को 1 लाख रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा हेमंत सरकार ने झारखंड सरकार के लोगो में बदलाव करने का भी निर्णय लिया है नया लोगो 15 अगस्त से प्रभावी होगा।

झारखंड उच्च न्यायालय के स्थाई जज बनेंगे न्यायमूर्ति संजय कुमार द्वेदी और दीपक रौशन…

रिपोर्ट- बिनोद सोनी…

झारखंड उच्च न्यायालय के स्थाई जज बनेंगे न्यायमूर्ति संजय कुमार द्वेदी और दीपक रौशन…..

रांची: झारखंड हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति संजय कुमार द्वेदी और न्यायमूर्ति दीपक रौशन को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने स्थाई जज बनाने की मंजूरी दे दी है। झारखंड हाईकोर्ट में फिलहाल 25 स्वीकृत पदों में 17 न्यायधीश कार्यरत हैं। कॉलेजियम की बैठक के बाद जस्टिस संजय द्वेदी और जस्टिस दीपक रौशन को स्थाई जज बनाने संबंधी अनुशंसा भारत सरकार को भेज दी गई है।  भारत सरकार स्थाई जज बनाने की अधिसूचना जारी करेगी। जस्टिस दीपक रौशन और जस्टिस संजय द्वेदी वर्ष 2019 में झारखंड हाईकोर्ट के अस्थाई न्यायाधीश के रूप में नियुक्त हुए थे और इन्हें तत्कालीन चीफ जस्टिस के द्वारा पद  की शपथ दिलवाई गई थी। 

झारखंड की स्थिति भयावह, पूर्व मंत्री सी.पी. सिंह भी कोरोना पॉजिटिव, 24 घंटे में मिलें 422 कोरोना संक्रमित…

रिपोर्ट- बिनोद सोनी…

पूर्व मंत्री सह भाजपा विधायक सीपी सिंह भी कोरोना पॉजिटिव।

सी.पी. सिंह ने की लोगों से अपील।

झारखंड की स्थिति भयावह।

सिर्फ राजधानी रांची में 24 घंटे में 106 संक्रमित मिलें।

राँची : रांची के वर्तमान भाजपा विधायक सह पूर्व नगर विकास मंत्री, सीपी सिंह कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर दी है। साथ ही उन्होंने अपने संपर्क में आए व्यक्तियों से भी अपनी जांच कराने और क्वारंटीन होने की सलाह दी है।

राज्य के तीन विधायक हो चुके हैं संक्रमितः

कुछ दिनों पूर्व सीपी सिंह कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आये थें, जिसके बाद उन्होंने खुद को सेल्फ क्वारंटीन कर लिया था। फिर उन्होंने रांची सिविल सर्जन को फोन कर अपनी जांच कराने को कहा था, लेकिन कहने के 2 दिन बाद मंगलवार को उनका सैंपल लिया गया था, जिस पर उन्होंने सरकार के व्यवस्था पर नाराजगी भी जाहिर की थी।

सैंपल की जांच में सीपी सिंह कोरोना पॉजिटिव पाया गए हैं। इससे पूर्व राज्य के जल संसाधन मंत्री मिथिलेश ठाकुर और जेएमएम विधायक मथुरा महतो भी कोरोना पॉजिटिव पाये गये थें। मिथिलेश ठाकुर फिलहाल स्वस्थ हो चुके हैं लेकिन विधायक मथुरा महतो का ईलाज अब भी टीएमएच में चल रहा है।

झारखंड में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 6,000 पारः

वहीं अगर आंकड़ों की बात करें तो बिते 24 घंटे में झारखंड का रिकॉर्ड कोरोना संक्रमितों के मामले में टुट चुका है। बिते 24 घंटे के अंदर रिकॉर्ड 422 नए मरीजों की हुई पुष्टि है, जिसके साथ राज्य का आंकड़ा 6000 के पार पहुंच चुका है। वहीं बिते 24 घंटे के अंदर ही 6 लोगों की मौत भी कोरोना संक्रमण के कारन हुई है, जिसके साथ राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 55 हो चुकी है।

राजधानी रांची में रिकॉर्ड 106 कोरोना संक्रमितः

राज्य भर से नए मिले मरीजों में, रांची से अब तक का रिकॉर्ड 106 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके अलावा पाकुड से 65, पूर्वी सिंहभूम से 52, गोड्डा से 35, लातेहार से 19, धनबाद से 18, साहिबगंज से 17, पश्चिमी सिंहभूम से 16, सरायकेला से 12, चतरा गिरिडीह हजारीबाग और रामगढ़ से 10 -10, लोहरदगा से 8, देवघर और पलामू से 7 – 7, गुमला और कोडरमा से 5 – 5, गढ़वा से 4, बोकारो और खूंटी से 2 – 2, दुमका और सिमडेगा से 1-1 कोरोना संक्रमित मिले हैं।

झारखंड में कोरोना की स्थितिः

जिला    पॉजिटिव   मौत  स्वास्थ्य

बोकारो   126         2        47

चतरा    229        0        87

देवघर        120        1        71

धनबाद       419     12      179

दुमका        40       0        25

पू० सिंहभूम 990     13     360

गढ़वा          284       0        97

गिरिडीह      234       4      116

गोड्डा           72        2       19

गुमला        166        1       98

हजारीबाग   432        5     140

जामताड़ा      42        0       29

खूंटी            46        1       32

कोडरमा      359        2    219

लातेहार       226        0      66

लोहरदगा     169        0      85

पाकुड         189         0     79

पलामू         126         0   106

रामगढ़        257         1   149

राँची          936      11   291

साहेबगंज    113        2     20

सरायकेला   133         2     70

सिमडेगा      388         1   358

प० सिंहभूम 147         1       89

कुल          6243     61   2942

पंडरा स्थित आस्था रीजेंसी भवन में किया गया भारतीय जनता मजदूर यूनियन के केन्द्रीय कार्यालय का उद्घाटन..

रिपोर्ट- वसीम अकरम…

रांचीः भारतीय जनता मजदूर यूनियन के कार्यालय का उद्घाटन पंडरा स्थित आस्था रीजेंसी बिल्डिंग में किया गया। मौके पर डॉ चौधरी ने बताया कि उद्योग मालिकों एवं कामगारों के बीच सामंजस्य स्थापित करना यूनियन का मुख्य उद्देश्य है। ट्रेड यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शांत प्रकाश जाटव जी एवं मुख्य संरक्षक देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संरक्षण में यह संगठन पूरे देश के हर एक राज्य में संगठित एवं असंगठित मजदूरों की हक एवं अधिकार की लड़ाई के साथ-साथ प्रतिष्ठानों के मालिक सीएमडी के साथ बैठक कर बंद पड़े उद्योगों को पुनः चालू करने के साथ-साथ कामगार मजदूरों की समस्याओं को भी गंभीरता से विचार करते हुए उनकी समस्याओं का हल निकालने का प्रयास करेगा।

भारतीय जनता मजदूर यूनियन के पदाधिकारी.

बैठक में जिला एवं प्रदेश स्तरीय संगठन का विस्तार भी किया गया। मौके पर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लॉकडाउन में ढिलाई मिलते ही पूरे देश से काफी संख्या में प्रवासी मजदूरों की घर वापसी हुई है, जिसके कारन कोरोना का संक्रमण बढ़ा है। महानगरों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग बड़े पैमाने पर संक्रमित हो रहे हैं, ऐसी स्थिति में ट्रेड यूनियन के सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में प्रवासी मजदूरों कि ज्यादा से ज्यादा जांच कराने के साथ-साथ उनकी रोजी रोटी की समस्याओं के निदान के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार से मिलने वाले राहत पैकेज एवं रोजगार दिलाने की दिशा में संघर्ष कर रहे हैं।

कार्यक्रम को मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्जुन चौधरी के अलावे प्रदेश उपाध्यक्ष प्रोफ़ेसर सरिता श्रीवास्तव, प्रदेश महामंत्री बलराम सिंह प्रदेश संगठन, सचिव सुचिता सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील सिंह, विवेक कुमार, संजीव कुमार, प्रदेश के सम्मानित सचिव हरिनाथ साहू, कीर्ति गुप्ता, फरहाना खातून, कुमुद झा, और कोषाध्यक्ष संजय कुमार ने संबोधित किया।

बैठक में विभिन्न जिलों के लिए जिला अध्यक्षों के साथ-साथ प्रदेश पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की गई। बैठक में विभिन्न जिलों से पहुंचे प्रदेश के संयुक्त सचिव जीतन राम, चतरा के जिला अध्यक्ष ममता देवी, चतरा जिला महामंत्री कमलेश कुमार सिंह अनामिका देवी, जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार शर्मा एवं मीडिया प्रभारी डब्लू  कुमार यादव, शनि अग्निहोत्री एवं प्रशांत बैठा के साथ-साथ अन्य पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश सचिव हरिनाथ साहू एवं समापन कार्तिक सिंह ने किया।