विधायक, सुरेश बैठा ने अपने क्षेत्र में कई विकास योजनाओं का किया शिलान्यास, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं….
रिपोर्ट- वसीम अकरम…
राोची(कांके प्रखंड) : सोमवार को कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों मे कई विकास योजनाओं का शिलान्यास किया. कांके प्रखंड के इचापिड़ी पंचायत मे क़ृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग से लगभग बत्तीस लाख की लागत से एक सौ एमटी के लेंप्स गोदाम, राढ़हा पंचायत मे ग्रामीण कार्य विभाग के मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत दो करोड़ साठ लाख की लागत से ग्राम राढ़हा मोड़ा से डाहुपानिया तक लगभग तीन किलोमीटर तक सड़क का शिलान्यास किया. वहीं बुढ़मू प्रखंड मे सड़क और कस्तूरबा आवासीय विद्यालय बुढ़मू मे छेह कमरा का भी शिलान्यास विधायक सुरेश बैठा और सांसद संजय सेठ के द्वारा किया गया.
विभागीय योजनाओं के अलावा, विधायक फंड का पांच करोड़ विकास योजनाओं में खर्च किया गयाः विधायक
मौके पर विधायक सुरेश कुमार बैठा ने कहा कि, लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र मैं दिन-रात मेहनत कर समस्याओं का निष्पादन करने में जुटा हुआ हूं. लेंप्स गोदाम बनने से स्थानीय किसानो को इसका सीधा लाभ मिलेगा. अपने विधायक फंड से पिछले एक साल में पांच करोड़ की योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया हूं. नए बजट ककी राशि भी जल्द ही विधानसभा क्षेत्र के लोगों के विकास के लिए योजनाओं में खर्च करूंगा. मौके पर विधायक ने संवेदकों को चेताते हुए कहा कि, गुणवत्ता पर किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा. सभी संवेदक ध्यान रखें कि मेरे कार्यकाल में सरकार की जो भी योजनाएं चलाई जा रही है, वो गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करें. पेटीदार के रूप में किसी दूसरे को काम ना सौपे. शिकायत मिलने पर मैं ऐसे संवेदकों पर कार्रवाई करूंगा.
शिलान्यास कार्यक्रम में ये सभी रहें शामिलः
शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंचायत समिति सदस्य एनुल हक अंसारी, मुखिया लाखो उरांव, कांग्रेस नेता जमील अख्तर, विधायक प्रतिनिधि शमीम बढ़ेहार, मुस्ताक आलम, अभिषेक राज हेरेंज, बीसीईओ नेली तिर्की, रणधीर केशरी, दीपक दास, पत्रस उरांव, नमी उरांव, अफ़ज़ल अंसारी, अफरोज खान, हसमत अंसारी, चंचल लिंडा सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.