झारखंड में कोरोना हुआ बेकाबू, 24 घंटे में रिकॉर्ड 518 संक्रमित, सबसे अधीक रांची में 125 और पूर्वी सिंहभूम में 109…
रिपोर्ट- बिनोद सोनी…
राँची: झारखंड में कोरोना पूरी तरह बेकाबू होते हुए हर दिन संक्रमण का रिकॉर्ड तोड़ रहा है। बिते 24 घंटे में रिकॉर्ड 518 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है, जिसके साथ राज्य का आंकड़ा बढ़कर 6,7,61 हो गया है। वहीं 4 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 65 हो चुकी है।
राज्य में नए मिले कोरोना पॉजिटिव मरीजों में राजधानी रांची में स्थानीय विधायक सहित रिकॉर्ड 125 केस सामने आए हैं, इसके अलावे पूर्वी सिंहभूम से 109, पलामू से 65, गढ़वा से 45, गुमला से 29, देवघर से 26, गिरिडीह से 18, साहिबगंज से 17, गोड्डा से 16, हजारीबाग और धनबाद से 14 – 14, बोकारो और रामगढ़ से 12 – 12, लोहरदगा से 7, जामताड़ा और कोडरमा से 3 – 3, चतरा और दुमका से 2 – 2, सरायकेला से 1 नए मरीज मिले हैं। दूसरी तरफ राज्य भर में कुल 3,048 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर भी लौट चुके हैं।
झारखंड में कोरोना की स्थितिः
जिला पॉजिटिव मौत स्वास्थ्य
बोकारो 138 2 76
चतरा 231 0 87
देवघर 146 1 71
धनबाद 433 12 179
दुमका 42 0 25
पू० सिंहभूम 109 14 378
गढ़वा 329 0 97
गिरिडीह 252 4 138
गोड्डा 88 2 19
गुमला 195 1 103
हजारीबाग 446 5 140
जामताड़ा 45 0 29
खूंटी 46 1 33
कोडरमा 362 4 222
लातेहार 226 0 66
लोहरदगा 176 0 85
पाकुड 189 0 79
पलामू 191 0 106
रामगढ़ 269 1 149
राँची 1061 12 291
साहेबगंज 130 2 20
सरायकेला 134 2 75
सिमडेगा 388 1 358
प० सिंहभूम 147 1 112
कुल 6761 65 3048
झारखंड में अब तक कुल 2,46,522 कोविड-19 सैंपल लिए गए हैं, जिसमें 2,36,731 सैंपल की जांच की जा चुकी है। कुल 2,29,970 नेगेटिव पाए गए हैं। राज्य भर में कुल 2,50,626 होम क्वारंटीन और 6,3,83 लोग क्वारंटीन सेंटर में रखे गए हैं।