पंडरा स्थित आस्था रीजेंसी भवन में किया गया भारतीय जनता मजदूर यूनियन के केन्द्रीय कार्यालय का उद्घाटन..

0
5

रिपोर्ट- वसीम अकरम…

रांचीः भारतीय जनता मजदूर यूनियन के कार्यालय का उद्घाटन पंडरा स्थित आस्था रीजेंसी बिल्डिंग में किया गया। मौके पर डॉ चौधरी ने बताया कि उद्योग मालिकों एवं कामगारों के बीच सामंजस्य स्थापित करना यूनियन का मुख्य उद्देश्य है। ट्रेड यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शांत प्रकाश जाटव जी एवं मुख्य संरक्षक देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संरक्षण में यह संगठन पूरे देश के हर एक राज्य में संगठित एवं असंगठित मजदूरों की हक एवं अधिकार की लड़ाई के साथ-साथ प्रतिष्ठानों के मालिक सीएमडी के साथ बैठक कर बंद पड़े उद्योगों को पुनः चालू करने के साथ-साथ कामगार मजदूरों की समस्याओं को भी गंभीरता से विचार करते हुए उनकी समस्याओं का हल निकालने का प्रयास करेगा।

भारतीय जनता मजदूर यूनियन के पदाधिकारी.

बैठक में जिला एवं प्रदेश स्तरीय संगठन का विस्तार भी किया गया। मौके पर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लॉकडाउन में ढिलाई मिलते ही पूरे देश से काफी संख्या में प्रवासी मजदूरों की घर वापसी हुई है, जिसके कारन कोरोना का संक्रमण बढ़ा है। महानगरों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग बड़े पैमाने पर संक्रमित हो रहे हैं, ऐसी स्थिति में ट्रेड यूनियन के सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में प्रवासी मजदूरों कि ज्यादा से ज्यादा जांच कराने के साथ-साथ उनकी रोजी रोटी की समस्याओं के निदान के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार से मिलने वाले राहत पैकेज एवं रोजगार दिलाने की दिशा में संघर्ष कर रहे हैं।

कार्यक्रम को मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्जुन चौधरी के अलावे प्रदेश उपाध्यक्ष प्रोफ़ेसर सरिता श्रीवास्तव, प्रदेश महामंत्री बलराम सिंह प्रदेश संगठन, सचिव सुचिता सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील सिंह, विवेक कुमार, संजीव कुमार, प्रदेश के सम्मानित सचिव हरिनाथ साहू, कीर्ति गुप्ता, फरहाना खातून, कुमुद झा, और कोषाध्यक्ष संजय कुमार ने संबोधित किया।

बैठक में विभिन्न जिलों के लिए जिला अध्यक्षों के साथ-साथ प्रदेश पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की गई। बैठक में विभिन्न जिलों से पहुंचे प्रदेश के संयुक्त सचिव जीतन राम, चतरा के जिला अध्यक्ष ममता देवी, चतरा जिला महामंत्री कमलेश कुमार सिंह अनामिका देवी, जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार शर्मा एवं मीडिया प्रभारी डब्लू  कुमार यादव, शनि अग्निहोत्री एवं प्रशांत बैठा के साथ-साथ अन्य पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश सचिव हरिनाथ साहू एवं समापन कार्तिक सिंह ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.