कोरोना मरीजों की मदद के लिए आगे आयें मिन्हाज मिस्त्री, मुफ्त में उपलब्ध करवा रहे हैं ऑक्सीजन.

0
5

रिपोर्ट – संतोष तिवारी…

गिरिडीहः कोरोनाकाल में जहां अपने भी संक्रमितों से दूर हो रहे हैं, वहीं कुछ ऐसे लोग भी हैं जो क्षमता से अधिक मदद कर रहे हैं। ऐसे ही लोगों में मिन्हाज मिस्त्री भी शामिल हैं। मिन्हाज मुफ्त में लोगों को ऑक्सीजन उपलब्ध करवा रहे हैं। किसी ने खूब कहा है नेकी के लिए नियत साफ होनी चाहिए, सभी बाधाएं खुद ब खुद दूर हो जाती है। इसी नेक नियत के साथ लोगों की मदद करने के लिए एक कार मैकेनिक आगे आया है।

कार मैकेनिक मो. मिन्हाज अंसारी इन दिनों लोगों को ऑक्सीजन उपलब्ध करवा रहे हैं वह भी पूरी तरह निःशुल्क। गिरिडीह जिलें में मिन्हाज के इस नेक कार्य की प्रशंसा चारो ओर हो रही है। ऑक्सीजन के लिए परेशान लोगों की मदद कर रहे मिन्हाज का कहना है कि इस बार कोरोना का प्रकोप काफी भयावह है। लोगों की मौत लगातार हो रही है। मौत के पीछे सबसे ज्यादा ऑक्सीजन की कमी ही कारण बना है। लोगों की इस समस्या देखते हुए ही मैंने जरुरतमंदों को मदद करने की सोंची। मिन्हाज ने कहा कि जब तक कोरोना खत्म नहीं हो जाता है, तब तक मुफ्ता में ऑक्सीजन बांटने का कार्य जारी रहेगा।

मिन्हाज ये भी कहते हैं कि, अभी पवित्र रमजान माह चल रहा है। इस दौरान इंसान के काम आने से ज्यादा बेहतर क्या हो सकता है. मिन्हाज ने बताया कि हर रोज 10-15 लोगों की मदद की जा रही है. मिन्हाज के यहां ऑक्सीजन लेने पहुंचने वाले लोग भी मिन्हाज को खूब दुआ दे रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.