यहां कलश स्थापना के दौरान बंदुकों से फायरिंग कर दी जाती है मां दुर्गा को सलामी….
रिपोर्ट- बिनोद सोनी…
रांचीः आज से नवरात्र शुरु हो चुकी है। हिन्दु धर्मावलंबी आज से ही अपने घरों और पूजा पंडालों में कलश स्थापित कर मां दुर्गा की उपासना शुरु कर चुके हैं।
राजधानी रांची के विभिन्न पूजा पंडालों में कोरोना के गाईड लाईन का अनुपालन करते हुए पुरे विधि विधान के साथ कलश स्थापना की गई। इसी कड़ी में राजधानी रांची के जैप-1 स्थित पुजा स्थल पर कलश स्थापना के दौरान जैप-1 के जवानों द्वारा बंदूकों से फायरिंग कर मां को सलामी दी गई, इसके बाद पूजा शुरू हुई।
जैप-1 के जवान नवरात्र में अपने हथियारों की विशेष पूजा करते हैं। जैप में नौ दिनों तक विशेष पूजा की जाती है। इस दौरान जैप के कंमाडेंट अनीश गुप्ता ने पूरे परिवार के साथ पूजा अर्चना किया। जैप में हर वर्ष नेपाली परपंरा से पूजा की जाती है। नवमी को जवानों द्वारा पूजा स्थल पर बली दी जाती है।
कमांडेंट अनीश गुप्ता ने बताया कि हम सभी कामना करते हैं कि, सभी की मनोकामना पूरी हो और इस महामारी से लोगों को निजात मिले। जैप-1 परिसर में 1880 से मां दुर्गा की पूजा होते चली आ रही है। की गई थी।