धनबाद के गोधर में अग्नि प्रभावित क्षेत्र से निकाले गए गर्म ओबी को डंप करने के दौरान आधा दर्जन लोग झुलसें…

0
7

रिपोर्ट- अशोक कुमार, धनबाद…

  • गर्म ओवी की चपेट में आकर 6 लोग झुलसें।
  • घटना धनबाद के गोधर वस्ती की।
  • अग्नि प्रभावित क्षेत्र से निकाले गए ओवी को डंप करने से पहले पानी डाल कर ठंडा करना अनिवार्य।
  • पूर्व में भी कई लोग आ चुके हैं गर्म ओवी की चपेट में।
  • बीसीसीएल का आउट सोर्सिंग कंपनियों पर नहीं है नियंत्रण।

धनबाद : धनबाद में इन दिनों नियम कानूनों को ताक पर रखकर आउटसोर्सिंग कंपनियां कहीं ओवर बर्डेन का खेल, खेल रही है तो कही बिना फिटनेस के वाहन चलाने का महाखेल किया जा रहा है। दूसरी तरफ ये कंपनियां अग्नि प्रभावित क्षेत्र से निकाले गए गर्म ओबी को बिना ठंडा किये ही डंप कर रही है, जिससे लगातार घटनाएं हो रही है। ताजा मामला बुधवार को धनबाद के गोधर में हुई, जहां 6 लोग गर्म ओवी की चपेट में आकर झुलस गएं।

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि, कुछ लोग शौच करने के लिए बैठे हुए थें, तभी उपर से गर्म ओवी गिराया गया, जिसकी चपेट में आने से 6 लोग झुलस गएं। घायलों महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। घटना गोधर काली बस्ती की है। फिलहाल घायलों का ईलाज अस्पताल में चल रहा है।

महिलाएं और बच्चे शौच कर रहे थें, तभी उपर से गिराया गया गर्म ओवीः

स्थानीय लोगो ने बताया की BCCL एवं उसके अधीन कार्य कर रही आउटसोर्सिंग कंपनियां सारे नियम कानूनों को ताक पर रखकर कार्य कर रही है। कई जगह लगातार गर्म ओबी उपर से नीचे फेंका जा रहा है, जिससे आसपास के लोगों की जान हमेशा खतरे में रहती हैं। कई बार इस मामले को लेकर आवाज उठाया गया, लेकिन नतीजा वही ढांक के तीन पात। आज की घटना भी गर्म ओवी से हुई है। सुबह महिलाएं और बच्चे शौच के लिए गए थें, उसी समय आउटसोर्सिंग कंपनी के डंपर से गर्म ओबी गिरा दिया गया। गर्म ओवी के चपेट में आकर सभी झुलस गएं। घायलों द्वारा चीख पुकार मचने के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हुवें और सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।  कुछ का इलाज निजी अस्पताल में  और कुछ का धनबाद में चल रहा है।

गर्म ओवी की चपेट में आने से गंभीर रुप से झुलसी महिला.

आउटसोर्सिंग कंपनियों के मनमानी के खिलाफ किया जाएगा उग्र आंदोलनः

घटना के बारे में स्थानीय लोगो का कहना है की BCCL की मनमानी के कारण इस प्रकार की घटनाएं हो रही है। उसी के तर्ज पर ये आउटसोर्सिंग कंपनियां भी नियमों को ताक पर रखकर सारा खेल खेल रही है। अगर अब भी ये कंपनियां नही चेती तो सभी के खिलाफ उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा।

आउटसोर्सिंग कंपनियां लगातार दिशा-निर्देशों का उल्लंघन कर, कर रही है कामः

जानकारी देते चलें कि, आउटसोर्सिंग कंपनियों को बीसीसीएल के दिशा निर्देश अनुसार अग्नि प्रभावित क्षेत्रों से निकले गर्म ओबी को पहले पानी डाल कर ठंडा करना है, उसके बाद ही उसे कहीं डंप करना है। लेकिन आउटसोर्सिंग कंपनियां लगातार दिशा-निर्देशो का उल्लंघन करते रहे हैं, जिससे क्षेत्र में कई घटना हो चुकी है। प्रदूषण नियंत्रण विभाग को शिकायत किये जाने पर विभाग के  अधिकारी क्षेत्रों का निरीक्षण करते हैं, लेकिन कुछ दिनों बाद फिर से गर्म ओबी ही जहां तहां डंप कर दिया जाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.