झारखँड अलग राज्य बनाने का उद्देश्य और वर्तमान में झारखंड की स्थिति विषय पर आजसू का तीन दिवसीय महाधिवेशन, तैयारियां शुरु…
रिपोर्ट- वसीम अकरम…
29, 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को होगा आजसू पार्टी का महाधिवेशन।
रांची के मोरहाबादी मैदान में होगा महाधिवेशन।
महाधिवेशन में राज्य के सभी 32 हजार गांवों से लोग शामिल होंगे।
सुबे के कई प्रतिष्ठान और शिक्षण संस्थानों से भी लोग होंगे शामिल।
रांचीः स्व.विनोद बिहारी महतो की 100वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजसू पार्टी द्वारा शनिवार को राज्यभर में लगभग 100 सभाओं का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में आजसू, कांके प्रखंड कमिटी के बैनर तले बिरसा कृषि विश्वविद्यालय मैदान में प्रखंड अध्यक्ष अमन लाल शाहदेव की अध्यक्षता में बैठक की गई।
बैठक से पूर्व स्व. बिनोद बिहारी महतो की तस्वीर पर नेताओ और कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पां अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर आजसु पार्टी के केंद्रीय महासचिव राजेन्द्र मेहता ने जानकारी देते हुवे कहा कि, सभी विधानसभा प्रभारियों को केंद्रीय महादिवेशन आयोजन की जिम्मेदारी दी गई है। महाधिवेशन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि, तीन दिवसीय 29, 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को महधिवेशन राजधआनी रांची के मोरहाबादी मैदान में होगा। उद्धघाटन सत्र में झारखंड के सभी अमर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी और झारखंड आंदोलनकारी आजसू के पूर्व नेतृत्वकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा।
महाधिवेशन में राज्य के सभी 32 हजार गांवों से लोग शामिल होंगे। मौके पर आजसु जिला कार्यकारी अध्यक्ष हकीम अंसारी ने कहा कि, आयोजन में शामिल होने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। केंद्रीय महाधिवेशन में कुल 9 विषयों पर अलग-अलग सत्रों में चर्चा की जाएगी। इन सभी विषयों पर चर्चा के लिए संबंधित विषय के विशेषज्ञ शामिल होंगे और अपने विचार रखेंगे।
यह महाधिवेशन सिर्फ पार्टी का महाधिवेशन नहीं बल्कि झारखण्ड के माटी और मनुष्य का महाधिवेशन बने यह पहल जारी है। जनता की आम राय को एक मंच देने का प्रयास है और जनता की आम राय को एकमत राज्यमत बनाने की पहल है। महाधिवेशन देश के सभी प्रतिष्ठान, शिक्षण संस्थान जैसे आईआईटी, आईआईएम,एनआईटी, बीआईटी और राज्य के सभी विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के शिक्षक और छात्रों को भी आमंत्रित किया गया है।
प्रखंड अध्यक्ष अमन लाल शाहदेव ने कहा कि महाधिवेशन को ले कर सभी क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। बैनर-पोस्टर भी लगाया जाएगा ताकि कांके प्रखण्ड के अधिक से अधिक लोग इसमें भाग ले सकें।
बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय नेता नईम अंसारी, जिला उपाध्यक्ष मोजिबुल अंसारी, कोषाध्यक्ष बीरेंद्र भगत, किशोर महतो, सूरज मिश्रा, सुरेंद्र महतो, मुर्तजा खान, अजित कुमार कच्छप, पास महतो, जगलाल, मनोज महतो, हरिशंकर, रामलाल महतो, देवीचरण महतो सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थें।