खिजरी विधान सभा के पूर्व विधायक, स्वर्गीय उमराव साधो कुजूर के 79वें जयंती पर आयोजित किया गया आई कैंप…

0
2

रांची(नामकुम प्रखंड)- रविवार(31 जनवरी) को खिजरी विधान सभा के पूर्व विधायक, स्वर्गीय उमराव साधो कुजुर का 79वां जयंती मनाया गया। स्वर्गीय उमराव साधो कुजूर समाज के प्रति सदैव तत्पर रहने वाले एक ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ व्यक्तित्व के धनी थें।

नामकुम प्रखंड कार्यालय के पास स्थित सदाबहार चौक पर स्थित स्वर्गीय उमराव साधो कुजूर की प्रतिमा पर उनकी सुपुत्री सह भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती कुजूर और प्रदेश भाजपा के महामंत्री, आदित्य साहू ने पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। मौके पर कई भाजपा नेताओं समेत क्षेत्र के लोगों ने भी उनके प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।

जयंती के अवसर पर लायंस क्लब रांची के द्वारा आई चेकअप कैंप भी लगाया गया, जिसमें आस-पास के काफी लोगों ने अपनी आंखों का चेकअप करवाया। मौके पर उपस्थित मुख्य अतिथि, आदित्य साहू ने अपने वक्तव्य में कहा कि साधो कुजूर एक ईमानदार छवि के व्यवहार कुशल एवं कुशल नेतृत्व करने वाले नेता थें। उनके पास धन नहीं था, किन्तु अपने व्यवहार से अपने कर्म से आज भी जन मानस के दिलों दिमाग़ में बसे हुए हैं, आज भी आम जनता उन्हें उनके कार्यों के लिए याद करते हैं, इससे पता चलता है कि हमें भी उनसे प्रेरणा लेकर उनके नक़्शे कदम पर चलने की जरुरत है। वर्तमान में उनकी सुपुत्री आरती कुजूर उनके नक़्शे कदम पर चलकर, उनके जैसा ही समाज को नेतृत्व देने का काम कर रही है। मौके पर मुख्य अतिथि ने विशेष रुप से स्वर्गीय उमराव साधो कुजूर जी की धर्मपत्नी, तुलसी कुजूर जी को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

आयोजित जयंती समारोह में सम्मानित एवं प्रबुद्ध लोग भी उपस्थित थे, जिसमें मुख्य रुप से स्व कुजूर के सहयोगी समाजसेवी कमल दास गोस्वामी, बीजेपी झारखंड प्रदेश प्रभारी(महिला मोर्चा) आरती सिंह, समाजसेवी लाल कालीचरण नाथ शाहदेव, प्रमोद सिंह, अमरनाथ ठाकुर, साधु उराव, राजकुमार सिंह, सुरेंद्र महतो, अशोक मुंडा, डॉ सीमा सिंह, मंजू लता दुबे, अंजली लकडा, बबीता कुजुर, प्रज्ञा भारती, उषा वर्मा, नीलम चौधरी, पिंकी खोया, बबिता बर्मा, रेणु कुमारी, पूजा कुमारी, स्वेता केरकेट्टा, किरण रुंडा, रीना कुजूर, शनिचरिया कच्छप, तेतरी कुजूर, मिथि खलखो, मेरीलकड़ा, राजू तिर्की, पाको मुंडा, नरेश महतो, सुभाष साहू समते कई लोग उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.