रिपोर्ट :- बिनोद सोनी
राँची : प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसी मंत्री हर शनिवार को जनता दरबार लगाएंगे। जिसमे जनता की समस्याओं का निराकरण करेंगें। यही नही प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के निर्देश पर कांग्रेस कोटे के हर एक मंत्री राज्य के 6-6 जिलों का दौरा करेंगे। ताकि संगठन और सरकार के बीच जो समन्वय की कमी है उसे दूर करने की कोशिश करेंगे। साथ ही जनता से भी सीधा संवाद स्थापित कर समन्वय स्थापित करेंगे। उक्त बातें झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कही।
बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में नेता विधायक दल सह राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के साथ संवाददाता सम्मेलन कर रहे थे।
वही मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि जो संगठन और सरकार के बीच समन्वय की कमी है उसे दूर करने के लिए कांग्रेस के 1-1मंत्रियों द्वारा 6 जिलों का दौरा कर इस समन्वय की कमी को दूर करने के साथ साथ जनता के बीच भी समन्वय स्थापित कर संवाद स्थापित करेंगे और क्षेत्र में मौजूद पार्टी संगठन से सीधा संवाद स्थापित कर समन्वय स्थापित करने के साथ – साथ जनता की समस्याओं को सुनने का भी काम करेंगे।
बता दें कि झारखंड कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी अविनाश पांडेय के तीन दिवसीय दौरे ने प्रदेश कांग्रेस में नई ऊर्जा का संचार किया है और नए प्रभारी के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस ने सरकार और संगठन के बीच समन्वय को दूर करने के लिए कांग्रेसी कोटे के मंत्रियों के जिलों के दौरे का कार्यक्रम बनाया गया है। इस प्रकार के दौरे से सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की वास्तुस्थिति की जानकारी लेंगे और जहां कमियां रह गयी है उसे दूर करने का प्रयास करेंगे।
पंचायत चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा,जल्द पंचायत चुनाव कराया जाएगा। मेरी ओर से सभी तैयारियां पुरी हो गयी हैं फैसला चुनाव आयोग को लेना है।
वही भोजपुरी, अंगिका और मगही को लेकर प्रदेश में चल रहे आंदोलनों और इसपर कांग्रेस का क्या स्टैंड है पर पूछे गए सवाल पर कहा कि सरकार इन सभी मुद्दों पर विचार कर रही है।