बुजुर्ग करमी देवी की सर्पदंश से हुई मौत़, जिप सदस्य हकीम अंसारी ने परिवार को आर्थिक मदद कर, आगे भी मदद का दिया आश्वासन…

0
1

रिपोर्ट- वसीम अकरम…

रांचीः कांके प्रखंड के ऊपर कोनकी पंचायत के मारवा गांव निवासी 65 वर्षीय करमी देवी की 1 सप्ताह पूर्व सर्पदंश के कारन ईलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस घटना की जानकारी जैसे ही कांके पश्चिमी के जीप सदस्य, हकीम अंसारी को मिली, वे मृतक के घर पहुँच कर परिजनों को दुख की इस घड़ी में सांत्वना दिया, और परिवार की स्थिति की बारे में जानकारी प्राप्त की।  हकीम अंसारी को बताया गया कि मृतका करमी देवी की सात बेटियां हैं, जिनमे 6 बेटियों का विवाह हो चुका है, और सबसे छोटी बेटी गीता कुमारी का विवाह होना अभी बाकी है। गीता सातवीं कक्षा की छात्रा है। घर मे सिर्फ मृतिका के पति बुजुर्ग बीगल मुंडा ही एकमात्र सहारा बचे हुवे है। पहले से ही घर की आर्थिक स्थिति ठीक नही है और इस कोरोना काल में परिवार क स्थिति और भी बदतर हो चुकी है।

जानकारी मिलने पर जिप सदस्य, हकीम अंसारी ने मृतका के दश कर्म के लिए एक बोरी चावल और कुछ नगद सहायता राशि प्रदान किया और हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया। हकीम अंसारी ने मृतका के पति से कहा कि सातवीं कक्षा मे पढ़ रही गीता की पढ़ाई रुकनी नहीं चाहिए। गीता की पढ़ाई और विवाह में मैं हर संभव मदद करुंगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.