वृक्षारोपण कर भाजपा कांके मंडल ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस…
रिपोर्ट- वसीम अकरम…
कांकेः भाजपा कांके मंडल अध्यक्ष राम लखन मुंडा के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सुकुरहुटू देवटांड़ में 50 फलदार वृक्ष लगाकर पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प लिया गया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांके के विधायक समरी लाल ने कहा वर्तमान परिस्थिति में जब पूरी दुनिया कोविड-19 महामारी के साथ कई गंभीर बीमारी से जूझ रही है, ऐसे समय में पेड़ पौधा लगाकर पर्यावरण की सुरक्षा के साथ-साथ प्राकृतिक तौर पर ऑक्सीजन के स्रोत का उपार्जन करना अत्यंत महत्वपूर्ण एवं सराहनीय पहल है।
वहीं कांके क्षेत्र के जिला परिषद् सदस्य सह भाजपा नेता, अनिल महतो टाइगर ने वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए भाजपा कांके मंडल के सभी कार्यकर्ताओं सहित कार्यक्रम में शामिल भाजपा नेताओं एवं समाजसेवियों को बधाई देते हुए पर्यावरण की सुरक्षा के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाकर उसकी सुरक्षा करने का सुझाव दिया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा रांची जिला ग्रामीण के अध्यक्ष, सुरेंद्र महतो ने कहा भाजपा परिवार के कार्यकर्ताओं हर वर्ष हजारों फलदार एवं छायादार पौधा रोपण कर, पर्यावरण की सुरक्षा करने का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का अभियान लगातार करते रहते हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार महतो, विधायक समरी लाल, जिला परिषद सदस्य अनिल महतो टाइगर, भाजपा रांची जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष मनोज चौधरी, मंत्री हरिनाथ साहू, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रताप कुशवाहा, कांके मंडल अध्यक्ष राम लखन मुंडा, महामंत्री प्रभात भूषण, भाजपा रांची जिला ग्रामीण युवा मोर्चा के मंत्री दीपक महतो, मंत्री वनिता मेहता, किसान मोर्चा के प्रदीप ठाकुर, पुरुषोत्तम दास गोस्वामी, सोनू कुमार साहू, युवा मोर्चा के अनिल महतो, संजीव कुमार महतो, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रशांत बैठा, सनी कुमार के अलावे दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए शामिल हुएं।