भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और झारखंड मुक्ति मोर्चा के बीच जुबानी जंग जारी…झामुमों ने निशिकांत दुबे पर लगाए कई और गंभीर आरोप…

0
5

रिपोर्ट- बिनोद सोनी…

रांचीः भाजपा सांसद निशीकांत दुबे द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर गंभीर आरोप के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा का गुस्सा अब उबाल पर है। मुख्यमंत्री पर बलात्कार का आरोप लगाए जाने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा की बौखलाहट सामने आ गई और पार्टी के प्रवक्ता सह केन्द्रीय महासचिव सुप्रीयो भट्टाचार्या ने प्रेस कांफ्रेन्स कर एक के बाद एक, गई गंभीर आरोप लगाते हुए केन्द्रीय और राज्य के जांच एजेन्सियों से जांच की मांग की है।

निशिकांत दुबे की डिग्री फर्जीः सुप्रीयो भट्टाचार्या

पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया भट्टाचार्य ने आरटीआई के माध्यम से दिल्ली यूनिवर्सिटी द्वारा मिले जवाब को मीडिया से साझा करते हुए कहा निशीकांत दुबे ने कभी भी दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की ही नही है। उनकी डिग्री पुरी तरह फर्जी है।

विदेश दौरे की फंडिंग और उनकी संपत्ती की हो जांचः सुप्रीयो भट्टाचार्या

जेएमएम के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य यहीं नहीं रुकें, उन्होंने निशिकांत दुबे की सदस्यता रद्द करने की भी चुनाव आयोग से मांग की और उनके विदेश दौरे की फंडिंग और सांसद के संपत्ति की जांच केंद्र और राज्य सरकार की जांच एजेंसियों से कराने की मांग की साथ ही उन्होंने सीबीआई की जांच को सिरे से खारिज किया।

कुल मिलाकर ये कहा जा सकता है कि भाजपा और जेएमएम के बीच जुबानी जंग अब चरम पर है। यह जंग कहां जाकर रुकेगी, ये देखने वाली बात होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.