Categories
अपराध Latest News

पुलिस ने फटकार लगा कर थाने से भगाया, थक हार कर प्रेमिका, प्रेमी के दरवाजे पर बैठी धरने में..

12

रिपोर्ट- अशोक कुमार, धनबाद…

धनबाद : धनबाद के राजगंज में एक ऐसा मामला सामने आया है की वहां के लोग हतप्रभ है। लोगों को समझ में नहीं आ रहा है की, वे करें तो क्या करें।

दरअसल धनबाज जिले के राजगंज में एक युवती शादी करने की जिद लिये अपने प्रेमी के घर के बाहर 50 घंटों से बैठी हुई है। लड़की जिद पर अड़ी है कि, वह लड़के से शादी करके ही रहेगी और इधर लड़का है कि घर से फरार हो गया है। स्थानीय लोगों को मामले की जानकारी मिलने के बाद सभी पंचायत की मुखिया को लेकर लड़की के पास पहुंचे और समझाने का प्रयास किया। लेकिन युवती की जिद के आगे सभी लाचार नजर आएं।

प्रेमी के घर पर धरना देने से पूर्व प्रेमिका गई थी राजगंज थानाः 

लड़की बताती है कि राजगंज के महेशपुर गांव निवासी उत्तम पटेल से मेरा अफेयर 4 वर्षों से चल रहा है। इस बात की जानकारी हम दोनों के परिवार वालों को भी है। जब मैंने उत्तम से शादी की बात कही, तो वह शादी करने से ईन्कार करने लगा और पुस माह के बाद से मेरा नम्बर ब्लॉक कर दिया है। मैं लड़के के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने के लिए राजगंज थाना गई थी, लेकिन वहां से मुझे डांट कर भगा दिया गया, जबकि मैं बालिक हूं। लड़के से शादी करने का कोई रास्ता नहीं देख मैनें लड़के के घर के बाहर ही धरना देने का मन बनाया और पिछले 50 घंटे से धरने में बैठी हूं। उत्तम को जैसे ही ये जानकारी हुई की मैं उसके घर पहुंची हूं, वह घर से फरार हो गया। लड़की इस जिद पर अढ़ी है कि पहले उत्तम से बात कराओ तभी वह धरने से उठेगी, लेकिन उत्तम के परिवार वाले लड़की की बात उत्तम से नहीं करवा रहे हैं और ना ही लड़की को घर के अंदर प्रवेश करने दे रहे हैं।

कॉलेज जाने के क्रम में प्यार चढ़ा था परवानः

लड़की ने आगे बताया की दोनों की मुलाकात SSLNT महिला कॉलेज में हुई थी और यह मुलाकात आगे चल कर प्रेम में बदल गई। प्रेमी, उत्तम 4 सालों से मुझे शादी करने का झांसा दे रहा था और अब शादी करने से ईन्कार कर रहा है।

स्थानीय लोग और मुखिया पीड़िता की कर रहे हैं मददः

स्थानीय मुखिया ने जानकारी मिलने के बाद वहां पहुंच कर लड़की को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन लड़की वहां से उठने के लिए तैयार नही है। हलांकि मुखिया द्वारा काफी समझाने के बाद लड़की ने भोजन ग्रहण किया। स्थानीय लोगों ने लड़की को ठंड से बचने के लिए कंबल उपलब्ध करवाया है। वहीं अलाव जलाकर इस कड़ाके की ठंड में उसे राहत देने की कोशिश में जुटे हैं। मुखिया ने दोनो के परिवार वालों से बात कर मामले को सुलझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। फिलहाल मुखिया ने राजगंज पुलिस को मामले की जानकारी दे दी है। अब देखना है कि, इस मामले में पुलिस क्या कार्रवाई करती है।

By taazakhabar

"TAAZA KHABAR JHARKHAND" is the latest news cum entertainment website to be extracted from Jharkhand, Ranchi. which keeps the news of all the districts of Jharkhand. Our website gives priority to news related to public issues.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *