पिठोरिया पुलिस की अफीम तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4 एकड़ में लगे अफीम की खेती को किया नष्ट……

0
12

रिपोर्ट:- वसीम अकरम….

राँची: रांची पुलिस लगातार नशा कारोबारियों पर अंकुश लगाते हुए कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में रांची के आसपास क्षेत्रों पर अफीम तस्करों पर कार्रवाई करते हुए राँची पुलिस लगातार अफीम की खेती को नष्ट कर रही हैं। गुरुवार को पिठोरिया पुलिस अफीम तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पिठोरिया थाना अंतर्गत राढ़हा जंगल के कतरिया बेड़ा इलाके पर लगे लगभग 4 एकड़ अफीम की खेती को नष्ट किया।

मौके पर पिठोरिया थाना प्रभारी अभय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि लगातार गुप्त सूचना मिल रही थी कि, पिठोरिया थाना अंतर्गत अफीम तस्करों के द्वारा अफीम की खेती की गई है। सूचना की पुष्टि के बाद एक टीम गठित कर वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार मौके पर पहुंचकर लगभग 4 एकड़ में लगे अफीम की खेती को नष्ट किया गया। वही अफीम तस्करों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

मौके पर थाना प्रभारी अभय कुमार, सब इंस्पेक्टर नीतीश कुमार, सब इंस्पेक्टर विनय राम, एएसआई श्याम नंद पासवान, सहित सशस्त्र बल के जवान मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.