धनबाद में झामुमो के महानगर उपाध्यक्ष शंकर रवानी व उनकी पत्नी की हत्या…

0
1

रिपोर्ट- बिनोद सोनी…

धनबाद सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा के धनबाद महानगर कमेटी के उपाध्यक्ष शंकर रवानी और उनकी पत्नी बालिका देवी की शनिवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पति-पत्नी का लहूलुहान शव रविवार की सुबह भौंरा स्थित घर से बरामद किया गया। दोनों की हत्या की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। हलांकि इस घटना को दो परिवारों के बीच चल रही खूनी संघर्ष के परिणाम के रूप में देखा जा रहा है।

आपसी रंजिश में दोनों के हत्या की आशंकाः

धनबाद के झरिया स्थित भौंरा गौरखूंटी निवासी झामुमो धनबाद के महानगर उपाध्यक्ष 50 वर्षीय शंकर रवानी और उनकी 45 वर्षीय पत्नी बालिका देवी की नृशंस हत्या शनिवार की देर रात अपराधियों ने गोली मारकर और चाकू से गोदकर कर दी। स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी सुबह उस वक्त मिली जब वे दोनों काफी देर बाद भी घर से बाहर नही निकलें। जिस पर लोगों को शक् हुआ और घर जाकर देखने पर घटना की जानकारी मिली। मृतक शंकर रवानी का पुत्र 22 वर्षीय करण रवानी धनबाद से बाहर रहकर पढ़ाई करता है। घटना की जानकारी पाकर सिंदरी के डीएसपी एके सिन्हा भौंरा ओपी प्रभारी कालिका राम, सुदामडीह थाना प्रभारी व अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है। हत्या का कारण आपसी रंजिश और राजनीतिक विद्वेष बताया जा रहा है।

घटना स्थल से चाकू और 9 एमएम पिस्टल का 1 खोखा किया गया बरामदः

डीएसपी का कहना है कि झामुमो नेता और उनकी पत्नी की हत्या हुई है। हत्यारे की खोजबीन जारी है। हत्यारे को जल्द पकड़ लिया जाएगा। घटनास्थल से पुलिस ने चाकू और नाइन एमएम का एक खोखा बरामद किया है। घटना से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है।

आपसी रंजिश में मृतक शंकर रवानी के पुत्र कुणाल रवानी की हत्या 3 वर्ष पूर्व हो चुकी हैः

वर्ष 2017 में आपसी रंजिश को लेकर झामुमो नेता शंकर रवानी के पुत्र 25 वर्षीय कुणाल रवानी की हत्या इसी तरह अपराधियों ने कर दी थी। रेनबो ग्रुप के चेयरमैन धीरेन रवानी की हत्या का आरोप कुणाल पर लगा था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने कुणाल की नृशंस हत्या कर दी थी। रेनबो ग्रुप के चेयरमेन धीरेन रवानी और कुणाल की हत्या एक ही दिन हुई थी। इसके बाद से ही दोनों परिवार में आपसी रंजिश की आग और धधक उठी थी। मामला अभी भी थाना व कोर्ट में चल रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.