रिपोर्ट:- वसीम अकरम….
राँची/पिठोरिया: पिठोरिया थाना अंतर्गत मौजा मदनपुर स्थित निर्माणधीन टाना भगत महिला छात्रावास के सुरक्षा गार्ड ने रविवार रात बिल्डिंग पर कार्यरत मजदूर को अपने हथियार से गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद से आरोपी गार्ड फरार है। घटना रात लगभग साढ़े नौ बजे की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पिठोरिया पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दी।
जानकारी के अनुसार टाना भगत महिला छात्रावास का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसकी सुरक्षा पर तैनात एक सुरक्षाकर्मी फरार है। वही जानकारी मिली है कि फरार सुरक्षा कर्मी और मृतक मजदूर के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि, सुरक्षाकर्मी ने मजदूर को गोली मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही मजदूर की मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस आरोपी गार्ड की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। गार्ड के गिरफ्तार होने के बाद ही पूरे मामले की खुलासा हो सकती है।