राजधानी रांची फिर हुआ शर्मसार, ओरमांझी की घटना सुलझी नहीं और बिरसा चौक के समिप फिर हुई दरिंदगी…

0
5

रिपोर्ट- बिनोद सोनी…

रांची: ओरमांझी के बाद अब राजधानी रांची में एक बार फिर दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। राजधानी के बिरसा चौक के पास घायल अवस्था में एक 25 वर्षीय युवती के बरामद किए जान की घटना से सनसनी फैल गई। घायल युवती को बेहतर इलाज के लिए रिम्स लाया गया। घायल अवस्था में युवती ने बताया है कि उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया है।

युवती के सिर पर किए कई वार किए गए हैं। बिरसा चौक स्थित नारायणी अस्पताल में घायल युवती का प्राथमिक इलाज के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया। फिलहाल युवती का बेहतर इलाज किया जा रहा है। जगन्नाथपुर थाना की पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.