साईंस विजन स्कूल मारवाह, पिठोरिया में राखी बनाओं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, साथ ही रक्षा बंधन त्योहार के महत्व के बारे में भी बताया गया…..

0
7

रिपोर्ट- वसीम अकरम…

रांची(कांके प्रखंड)- 21 अगस्त 2021 को साइंस विजन पब्लिक स्कूल मारवा, पिठौरिया में रक्षाबंधन त्यौहार के अवसर पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में रक्षाबंधन त्यौहार की पूरी जानकारी बच्चों को दी गई। मौके पर राखी बनाओ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा पांचवीं से लेकर आठवीं तक के बच्चें ऑनलाइन प्रतियोगिता में शामिल हुएं, जबकि क्लास नौवीं एवं दसवीं के बच्चे ऑफलाइन रूप से प्रतियोगिता में शामिल हुएं।

बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंग-बिरंगी राखियां बनाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के निदेशक, आसिम अख्तर ने कहा कि रक्षाबंधन का त्यौहार भाई-बहनों के अटूट प्यार का त्यौहार है जो हमारे देश में प्राचीन काल से चली आ रही है। इस त्यौहार के माध्यम से हमें रिश्तो की अहमियत का पता चलता है साथ ही घर के लोग भी संस्कारों से बंधे रह कर परंपराओं का निर्वाहन करते हैं। उन्होंने सभी बच्चों, शिक्षक-शिक्षिकाओं को विद्यालय की ओर से रक्षाबंधन की ढेर सारी शुभकामनाएं दी।

हाई स्कूल के छात्राओं ने छात्रों को राखी बांधी…

कार्यशाला को प्राचार्य बीणा देवी, शिक्षक मोइनुल इस्लाम, रजाउल रहमान, दीया दमयंती सिंह ने भी संबोधित किया। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार पूजा कुमारी, प्रियंका कुमारी, सोनी कुमारी द्वितीय पुरस्कार अभय कुमार, शम्मा रुख्सार, खुशबू कुमारी को मिला, जबकि तृतीय पुरस्कार से मनतासा नौरीन और पूजा कुमारी को पुरस्कृत किया गया। इस प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ राखी का पुरस्कार सुरैया रफत को दिया गया। मौके पर नसीम अंसारी, मसीउल्लाह अंसारी, रोशन आरा, अनीता देवी, जाबिर अंसारी, तालिब अंसारी सहित अन्य शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.