पिठोरिया पुलिस ने 1.5 एकड़ में लगे अफीम की फसल को किया नष्ट…

0
6

रिपोर्ट- वसीम अकरम…

राँचीः अफीम तस्करों के खिलाफ रांची पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में पिठोरिया पुलिस द्वारा पिठौरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कतरिया बेड़ा में अफीम तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लगभग 1.5 एकड़ में लगे अफीम की फसल को नष्ट किया गया।

पिठोरिया थाना के सब इंस्पेक्टर विनय कुमार यादव ने बताया कि, पिठौरिया पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कतरिया बेड़ा क्षेत्र में अफीम तस्करों द्वारा किसानों से अफीम की खेती करवाई गई है, इसी सूचना के आधार पर रांची एसएसपी के निर्देशानुशार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लगभग 1.5 एकड़ में लगे अफीम की तैयार फसल को नष्ट किया। वहीं क्षेत्र में और भी जगहों पर अफीम की फसल लगे होने की सूचना है, जिस पर जल्द ही कार्रवाई करते हुए फसलों को नष्ट किया जाएगा।

इस अभियान में पिठोरिया थाना प्रभारी मिसिल सोरेन, सब इंस्पेक्टर विनय कुमार यादव, अखिलेश कुमार ठाकुर, दुर्गेश कुमार यादव, संतोष महतो, शुशीला मुर्मू के साथ ही पिठौरिया थाना के अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.